बांदा: पति-पत्नी समेत एक ही परिवार के चार लोगों की गला रेतकर हत्या, इलाके में हड़कंप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नरैनी (बांदा), अमृत विचार। यूपी के बांदा जिले में शनिवार की देर रात पति-पत्नी सहित एक ही परिवार के चार लोगों की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। डीआईजी विपिन मिश्र सहित पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया। 

पुलिस के अनुसार बेटे की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। गिरवां थाना क्षेत्र के बड़ोखर बुजुर्ग गांव में चुन्नू कुशवाहा (65), उसकी पत्नी कैलशिया (62), भाभी तिजनिया (76) और पोते प्रियांशु (8) की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई है। 

अभिनंदन के मुताबिक, घर में किसी के जबरन घुसने के सबूत नहीं मिले हैं और अब तक की जांच में सामने आया है कि चुन्नू की अपने बेटे बालेंद्र और उसकी पत्नी से अनबन चल रही थी। बालेंद्र की पत्नी पिछले दो साल से अपने मायके में रह रही थी। 

अभिनंदन के अनुसार, बालेंद्र भी तीन दिन से घर में नहीं था। उन्होंने कहा कि पारिवारिक अनबन की वजह से इस वारदात को अंजाम दिया गया होगा। उन्होंने बताया कि फील्ड यूनिट और खोजी कुत्तों के जरिये साक्ष्य एकत्र किए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें:-Ateeq-Ashraf murder case: अतीक और अशरफ के तीन हत्यारों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज

संबंधित समाचार