मुरादाबाद : महापौर के लिए एक, पार्षद बनने को 118 ने ठोकी दावेदारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

द बार एसोसिएशन एंड लाइब्रेरी की संयुक्त सचिव ने भी भरा पार्षद का नामांकन

वार्ड 31 से नामांकन पत्र दाखिल करतीं द बार एसोसिएशन एंड लाइब्रेरी की संयुक्त सचिव सीता सैनी।

मुरादाबाद,अमृत विचार।  रविवार को अवकाश के दिन भी नगर निगम और अन्य निकायों के लिए नामांकन पत्र भरने की प्रक्रिया चली। कलेक्ट्रेट में मुशायरा ग्राउंड में बने 14 काउंटरों पर 70 वार्डों के पार्षद पदों के लिए दी बार एसोसिएशन एंड लाइब्रेरी की संयुक्त सचिव सीता सैनी एडवोकेट सहित 118 ने पर्चा भरा। वहीं महापौर पद पर कांग्रेस की दलीय संबद्धता बताकर एक प्रत्याशी ने नामांकन पत्र जमा किया। आठ नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर 68 और दो नगर पालिका परिषद बिलारी और ठाकुरद्वारा के लिए 8 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र जमा किए।

कलेक्ट्रेट परिसर के मुशायरा ग्राउंड में दी बार एसोसिएशन एंड लाइब्रेरी के वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य सुरेश चंद्र गुप्ता आदि की उपस्थिति में वार्ड नंबर 31 से पार्षद पद के लिए बार की संयुक्त सचिव सीता सैनी ने नामांकन पत्र दाखिल किया। अपर जिलाधिकारी व पुलिस के अधिकारियों ने नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया का निरीक्षण किया।

नगर निकायों में हुए नामांकन 
महापौर पद के लिए एक व पार्षद पद के लिए 118 नामांकन हुए। नगर पंचायत भोजपुर धर्मपुर में अध्यक्ष पद के तीन, वार्ड सभासद के 43, नपं कांठ में अध्यक्ष पद के लिए छह, वार्ड सदस्य के 52, नपं उमरी कला में अध्यक्ष पद के लिए 11 और वार्ड सदस्य के लिए 49 नामांकन हुए। नपं कुंदरकी में अध्यक्ष पद के सात व वार्ड सदस्य के 60, नपं पाकबड़ा में अध्यक्ष पद के 17 व वार्ड सदस्य के 129, नपं अगवानपुर में अध्यक्ष पद के 11 व वार्ड सदस्य के 66, नपं ढकिया में अध्यक्ष पद के तीन, वार्ड सदस्य के 73, नपं महमूदपुर माफी में अध्यक्ष पद के 10 व वार्ड सदस्य के 34 उम्मीदवारों ने पर्चे भरे। नगर पालिका परिषद ठाकुरद्वारा में अध्यक्ष पद के तीन व वार्ड सदस्य के 110 तथा नगर पालिका परिषद बिलारी में अध्यक्ष पद के पांच व वार्ड सदस्य के 91 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र जमा किए।

 

ये भी पढ़ें :  मुरादाबाद : डीपी यादव बने सपा के जिलाध्यक्ष, इकबाल को महानगर की कमान

 

 

संबंधित समाचार