मुरादाबाद : डीपी यादव बने सपा के जिलाध्यक्ष, इकबाल को महानगर की कमान

Amrit Vichar Network
Published By Bhawna
On

निकाय चुनाव के महापौर व नगर पंचायत अध्यक्ष आदि की सूची घोषित से ठीक पहले मिले पार्टी को जिले व शहर में कप्तान

डी पी यादव जिला अध्यक्ष समाजवादी पार्टी मुरादाबाद।

मुरादाबाद, अमृत विचार। समाजवादी पार्टी के नेतृत्व ने सपा के जिलाध्यक्ष और महानगर अध्यक्ष पद पर पदाधिकारियों की घोषणा कर दी है। लगभग एक साल से खाली चल रहे इस पद पर डीपी यादव को दोबारा जिलाध्यक्ष बनाया गया है। जबकि इकबाल हुसैन अंसारी को महानगर अध्यक्ष बनाकर पार्टी ने भरोसा जताया है। अब इन दोनों पदाधिकारियों के नेतृत्व में पार्टी जिले में निकाय चुनाव लड़ेगी।

विधानसभा चुनाव में प्रदेश में सपा को उम्मीद के अनुरुप सफलता न मिलने और सरकार बनाने का सपना टूटने के बाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल को छोड़कर अन्य सभी इकाइयों को भंग कर दिया था। इससे जिले में सपा नेतृत्व विहीन चल रही थी। सभी को उम्मीद थी कि निकाय चुनाव से पहले पदाधिकारी मनोनीत हो जाएंगे। लेकिन इसमें देरी से निराशा लग रही थी।

अब प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने सूची जारी कर डीपी यादव को दोबारा पद की जिम्मेदारी दे दी है। हालांकि वह इस पद के रेस में सबसे प्रमुख दावेदार माने जा रहे थे। वहीं महानगर अध्यक्ष रहे शाने अली की जगह इस बार इकबाल हुसैन अंसारी को महानगर अध्यक्ष बनाया गया है। जो निवर्तमान पार्षद और नगर निगम के सदन में नेता प्रतिपक्ष रहे हैं।

ये भी पढ़ें :  मुरादाबाद: ग्राम पंचायत मिलक अमावती को नानाजी देशमुख सर्वोत्तम राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार

संबंधित समाचार