अतीक-अशरफ की हत्या के बाद गोरखनाथ मंदिर के पास भारी पुलिस बल तैनात 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गोरखपुर, अमृत विचार। शनिवार शाम को प्रयागराज में अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इसको लेकर पूरे प्रदेश में हाई अलर्ट जारी है। गोरखपुर शहर में स्थित गोरखनाथ मंदिर की सुरक्षा में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। देर रात से ही पुलिस और पीएसी के जवान पूरे इलाके में अधिकारियों के साथ गश्त कर रहे हैं। 

पुलिस बेवजह घूमने वाले लोगों पर सख्ती दिखा रही है। देर रात से ही ऐसे लोगों को सड़क पर न निकलने के निर्देश दिए गए हैं। रात को प्रयागराज में अतीक अहमद और अशरफ की हत्या किए जाने की खबर मिलते ही जिले के अधिकारी अलर्ट हो गए। एसएसपी ने कंट्रोल रूम में मैसेज कर सभी थाना व चौकी प्रभारियों को क्षेत्र में गश्त करने के निर्देश दिए। शहर में नखास, घंटाघर, बक्शीपुर, ऊंचवा, घासीकटरा, रसूलपुर, बहरामपुर, पिपरापुर, तुर्कमानपुर में गश्त बढ़ा दी गई है। 

ये भी पढ़ें - Ateeq-Ashraf Murder Case: मुख्यमंत्री आवास में आवाजाही पर लगी रोक, सीएम योगी ने हर 2 घंटे की मांगी रिपोर्ट

संबंधित समाचार