Prayagraj में अतीक हत्याकांड के बाद Auraiya में सड़कों पर निकली पुलिस, Drone Camera से की निगरानी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रयागराज कांड के बाद औरैया में अलर्ट जारी।

प्रयागराज में अतीक और अशरफ हत्याकांड के बाद औरैया में अलर्ट जारी हो गया। पुलिस अधिकारी फोर्स के साथ सड़कों पर निकले। कुदरकोट क्षेत्र में ड्रोन कैमरा से निगरानी की गई।

औरैया, अमृत विचार। प्रयागराज कांड के बाद शनिवार रात से ही जिला व पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गया है। बताया कि जिले को चार जोन में बांटा गया है। इसके लिए दस सेक्टर मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई हैं। इसके अलावा थानाध्यक्षों को भी अलर्ट कर दिया गया है। डीएम ने लोगों से अपील की कि जिले के लोग किसी के बहकावे में न आएं।
प्रयागराज कांड के बाद प्रदेश में अलर्ट जारी कर दिया गया है। जिला प्रशासन ने सतर्कता बरतते हुए जिले को चार जोन में बांटा है, इसके लिए दस सेक्टर मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई।

नगर निकाय चुनाव को लेकर जिले में सोमवार से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो रही है। इसके मद्देनजर प्रशासन ने चौकसी बरतनी शुरू कर दी है। शनिवार देर रात एसपी चारू निगम ने पुलिस फोर्स के साथ औरैया, बिधूना, अजीतमल, एरवाकटरा ने पैदल मार्च निकाला और लोगों से किसी प्रकार की अफवाह में न पड़ने की सलाह दी। खासतौर से मिश्रित आवादी वाले क्षेत्र कुदरकोट में ड्रोन कैमरा के माध्यम से निगरानी की गई। वहीं, जिलेभर में थानाध्यक्ष अपने-अपने क्षेत्र में भ्रमण करते रहे।

डीएम प्रकाशचंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि सभी लोग आपसी भाईचारे के साथ रहें। अगर किसी प्रकार को कोई सूचना मिलती है तो तत्काल पुलिस को अवतग कराया जाए। उन्होंने कहा कि किसी के बहकावे में न आएं।

संबंधित समाचार