Prayagraj में Atiq Ahmed की हत्या के बाद Mahoba में अलर्ट, पुलिस ने UP-MP सीमा पर बैरियर लगाकर की चेकिंग
प्रयागराज हत्याकांड के बाद महोबा में अलर्ट।
प्रयागराज में अतीक और अशरफ की हत्या के बाद महोबा में अलर्ट जारी किया हुआ। एसपी के निर्देश पर यूपी-एमपी सीमा पर बैरियर लगाकर आने-जाने वालों चेकिंग की गई।
महोबा, अमृत विचार। प्रयागराज में अतीक अहमद और उसके भाई की हत्या के बाद जिलेभर में पुलिस बल अलर्ट कर दिया गया है। यूपी एमपी की सीमा पर बैरियर लगाकर पुलिस की ड्यूटी लगाकर चेकिंग की जा रही। बिना चेकिंग के कोई भी वाहन नहीं निकलने दिया जा रहा है। वाहनों की चेकिंग से वाहन सवार व बसों में सवार यात्री भारी पुलिस फोर्स को जिले की सरहद पर देखकर सहम जाते है।
माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ अहमद की हत्या के बाद जिले का पुलिस प्रशासन खासा चैकन्ना है पुलिस अधीक्षक ने बुन्देलखण्ड एक्सप्रेस-वे में जिले की सरहद पर पुलिस फोसर् लगा दिया है। इसी तरह हाई-वे के अलावा कानपुर-सागर राष्ट्रीय राजमार्ग में यूपी-एमपी की सीमा कैमाहा, खजुराहों रोड पर कुम्हडौरा सीमा और चरखारी, नौगांव मध्यप्रदेश रोड पर अजनर के अलावा झांसी-मिजार्पुर हाईवे में चैका सौरा के पास भारी पुलिस फोसर् तैनात कर दी गयी है। साथ ही यूपी, एमपी को जोड़ने वाली सीमा पर बैरियर लगा दिया गया है। दोपहिया से लेकर चैपहिया, छह पहिया सभी वाहनों को बैरियर पर रोककर चेकिंग की जा रही है।
पुलिस अधीक्षक अपर्णा गुप्ता के निदेर्श पर सीओ कुलपहाड़ हषिर्ता गंगवार कुलपहाड़, पनवाड़ी और अजनर क्षेत्र की सीमाओं का भ्रमण कर चेकिंग अभियान का जायजा ले रही है। इसी तरह कैमाहा, कुम्हडौरा और एक्सप्रेस-वे पर पुलिस क्षेत्राधिकारी रामप्रवेश राय जा-जाकर स्वयं चेकिंग कर रहे है। इसके अलावा बैरियर पर तैनात पुलिस भी चेकिंग अभियान में मुस्तैदी जुटी हुई है। चारपहिया वाहन की डिग्गी तक को खुलवाकर चेक किया जा रहा है। जिससे वाहन चालक, यात्री पशोपेश में दिखाई दे रहे है।
सोशल मीडिया पर पुलिस की दिखी पैनी नजर
प्रयागराज में माफियाओं की हत्या के बाद पुलिस अधीक्षक ने जिले के सभी थानाध्यक्षों और कोतवाली प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र में मुस्तैदी से ड्यूटी करने के निदेर्श दिये, वही सोशल मीडिया पर भी पैंनी नजर रखने के लिये कहा, साथ ही सोशल मीडिया पर किसी भी तरह की टिप्पणी करने वालों के खिलाफ कायर्वाही करने के निदेर्श दिये है। जिससे कोई भी सोशल मीडिया में अतीक अहमद सम्बन्धी टिप्पणी नही कर रहा है।
