रामपुर: शहर में भाजपा से डा. मुसर्रत मुजीब, सपा से फात्मा तो कांग्रेस से सीमा चुनाव मैदान में उतरीं 

Amrit Vichar Network
Published By Ashpreet
On

 निकाय चुनाव के लिए राजनैतिक दलों ने की प्रत्याशियों के नामों घोषणा, बसपा ने अभी तक नहीं खोले हैं प्रत्याशियों के नाम

रामपुर, अमृत विचार। इंतजार के लम्हे खत्म हुए रविवार को निकाय चुनाव के लिए बसपा को छोड़कर बाकी राजनैतिक दलों ने प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी है। निकाय चुनाव में नगर पालिका परिषद रामपुर की सीट प्रतिष्ठा का प्रश्न बनी हुई है।

पिछले पंद्रह वर्ष से नगर पालिका रामपुर पर सपा का कब्जा है भाजपा नगर पालिका परिषद रामपुर की सीट जीतना चाहती है। इसलिए भाजपा ने पूर्व मंत्री आजम खां के धुर विरोधी डा. तनवीर अहमद खां की पत्नी डा. मुसर्रत मुजीब को प्रत्याशी बनाया है। इनके अलावा कांग्रेस ने सीमा अरशद को प्रत्याशी बनाया है इनके अलावा सपा से फातिमा जबीं के नाम की घोषणा की गई है।

बसपा के जिलाध्यक्ष ने बताया कि देर रात को प्रत्याशियों के नामों घोषणा होगी।  निकाय चुनाव में कई नामों पर चर्चा हो रही थी आखिरकार रविवार को तमाम कयासआराइयों पर विराम लग गया। सभी दलों ने अपने प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी है। भाजपा ने शहर सीट पर पूर्व मंत्री आजम खां चिर परिचित प्रतिद्वंदी डा. तनवीर अहमद की पत्नी डा. मुसर्रत मुजीब को प्रत्याशी बनाया है।

डा. मुसर्रत मुजीब शहर का जाना माना नाम है और स्त्री रोग विशेषज्ञ हैं। इनके अलावा कांग्रेस प्रत्याशी गृहणी हैं जबकि, सपा प्रत्याशी राजनीति से भलीभांति परिचित हो चुकी हैं वह निवर्तमान चेयरमैन रह चुकी हैं। इसके साथ ही जिले की अन्य नगर पालिका और नगर पंचायतों के प्रत्याशी भी घोषित हुए हैं। रामपुर सीट पर पहली बार भाजपा ने मुसर्रत मुजीब को प्रत्याशी बनाकर धमाका किया है। 

आप से नई नवेली दुल्हन ने कराया नामांकन 

आप की प्रत्याशी सना खानम ने तो दुल्हन के जोड़े में नामांकन कराया है जोकि, पूरे दिन शहर में चर्चा का विषय बना रहा। एक पार्टी की वर्दी में रहने वाले नेता मामून शाह खान ने चुनाव लड़ाने के लिए 24 घंटे के भीतर शादी कर पत्नी सना खानम को चुनाव मैदान में उतार दिया है। उन्होंने कल हुए निकाह के बाद आज शादी के जोड़े में ही नामांकन कराया जोकि चर्चा का विषय बना रहा। 

11 निकायों के लिए भाजपा के प्रत्याशियों के नामों की सूची

निकाय            प्रत्याशी का नाम
नगर पालिका परिषद रामपुर डा. मुसर्रत मुजीब 
नगर पालिका परिषद मिलक दीक्षा गंगवार
नगर पालिका परिषद बिलासपुर चित्रक मित्तल
नगर पालिका परिषद टांडा  मेहनाज जहां
नगर पंचायत शाहबाद अल्पना सक्सेना
नगर पंचायत मसवासी  हरिओम मौर्य
नगर पंचायत केमरी जैतून बेगम
नगर पंचायत सैफनी  आशीष गुप्ता
नगर पंचायत दढ़ियाल अंकुश चौधरी
नगर पंचायत नरपतनगर शाह आलम खां


सपा प्रत्याशियों की सूची

निकाय  प्रत्याशी का नाम
नगर पालिका परिषद रामपुर  फात्मा जबीं
नगर पालिका परिषद मिलक  केतकी गंगवार
नगर पालिका परिषद बिलासपुर हसन खां
नगर पालिका परिषद टांडा जमील
नगर पंचायत सैफनी फैजान खां
नगर पंचायत शाहबाद वसीम खां
नगर पंचायत दढ़ियाल  खुर्शीद
नगर पंचायत नरपतनगर खालिद
नगर पंचायत केमरी मकसूद
नगर पंचायत मसवासी इस्लाम


कांग्रेस प्रत्याशियों की सूची

निकाय प्रत्याशी का नाम
नगर पालिका परिषद रामपुर सीमा अरशद
नगर पालिका परिषद मिलक  हबीब रहमान
नगर पालिका परिषद बिलासपुर रवि टंडन
नगर पंचायत नरपतनगर शमशाद अहमद अंसारी
नगर पंचायत सैफनी अनवर अली खां



आप प्रत्याशियों की सूची

निकाय प्रत्याशी का नाम
नगर पालिका परिषद रामपुर सना खानम 
नगर पालिका परिषद बिलासपुर अहमद शाह
नगर पालिका परिषद स्वार शहनाज खानम
नगर पालिका परिषद मिलक रजनीश कुमार
नगर पंचायत केमरी रफत जहां
नगर पंचायत शाहबाद अतिया मुसर्रत
नगर पंचायत नरपतनगर शाजिया बी
नगर पंचायत दढ़ियाल सईद अहमद
नगर पंचायत मसवासी  मोहम्मद अहमद
नगर पंचायत सैफनी हाजी मेहर अली

ये भी पढ़ें : कर्नाटक में हर माह युवाओं को देंगे 3000 और महिलाओं को 2000 रुपए : राहुल गांधी

संबंधित समाचार