बदायूं: मुख्यमंत्री का निर्देश बेअसर, भूख से मर रहे गोवंश, शव को नोच रहे कुत्ते

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बदायूं, अमृत विचार। छुट्टा गोवंश से लोग परेशान हैं। गोवंश खेतों में किसानों की फसल नष्ट कर रहे हैं। सड़क पर घूमकर हादसों का कारण बन रहे हैं। जिसके चलते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छुट्टा गोवंश के लिए गो आश्रय स्थल खुलवाए हैं।

अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि कोई भी छुट्टा गोवंश इधर-उधर भटकता दिखाई न दे। मुख्यमंत्री के निर्देश पर कुछ गोशालाओं में छुट्टा गोवंश को रखा गया है लेकिन वहां गोवंश की दुर्दशा हो रही है। गोवंश की मौत पर शव को इधर-उधर फेंक दिया जाता है।

शव को दफन तक नहीं किया जाता। शव को कुत्ते नोचते रहते हैं। ऐसा ही एक मामला बदायूं की तहसील बिल्सी क्षेत्र के गांव गढ़ी खानपुर का सामने आया है। इस गोशाला में गोवंश की दुर्दशा हो रही है। भूख की वजह से गोवंश मरणासन्न हैं। मृत गोवंश को कुत्ता नोच रहा है। इस गोशाला में मुख्यमंत्री के निर्देश का पालन करना तो दूर मानवता तक नजर नहीं आ रही है।

ये भी पढ़ें : सिर से उठा पिता का साया, मां ने भी छोड़ा, पांच साल से इधर-उधर भटक रहे बच्चे

संबंधित समाचार