बरेली: पहले दिन मेयर, अध्यक्ष और पार्षद-सभासद पदों के लिए 1107 पर्चे खरीदे गए

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। शहर की सरकार चुनने के लिए सोमवार से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई। पहले दिन पूर्वाह्न 11 से अपराह्न 3 बजे तक मेयर, नगर निकायों के अध्यक्ष और पार्षद-सभासद पदों के लिए 1107 पर्चे खरीदे गए। नामांकन पत्र खरीदने वालों की भीड़ से कलेक्ट्रेट और बरेली कॉलेज में खासी गहमा-गहमी रही। बरेली कॉलेज में इतनी सख्ती कि बैग और खान-पान की चीजें बेचने पहुंचे युवकों के सामान को भी चेक किया गया।

मेयर पद के लिए कांग्रेस के प्रत्याशी डा. केबी त्रिपाठी और निर्दलीय समेत सात दावेदारों ने नामांकन पत्र खरीदे। नामांकन प्रक्रिया 24 तक चलेगी। इस बीच पर्चे खरीदने के साथ दाखिल भी किए जाएंगे। सोमवार को नामांकन कक्ष में आरओ, एआरओ पूरी तैयारी के साथ मुस्तैद रहे। निगम के 80 वार्डों के पार्षद पदों के लिए भी 215 पर्चे खरीदे गए।

नगर पालिका नवाबगंज में अध्यक्ष के 13, बहेड़ी में 17, फरीदपुर में 5, नगर पालिका परिषद में सदस्य के लिए नवाबगंज में 56, फरीदपुर में 110, आंवला में 69 पर्चे खरीदे गए। इसी तरह से नगर पंचायत में अध्यक्ष पद के लिए ठिरिया निजावत खां में 30, रिठौरा में 9, धौराटांडा में 7, सेंथल में 3, फतेहगंज पूर्वी में 2, रिछा में 7, शेरगढ़ में 8, विशारतगंज में 14, सिरौली में 10, मीरगंज में 11, फतेहगंज पश्चिमी में 10, शाही में 6, शीशगढ़ में 6 पर्चे खरीदे गए। नगर पंचायतों में सदस्य पद के लिए ठिरिया निजावत खां में 20, रिठौरा में 59, धौराटांडा में 63, सेंथल में 14, फतेहगंज पूर्वी में 7, फरीदपुर में 38, रिछा में 44, देवरनियां में 60, शेरगढ़ में 47, विशारतगंज में 27, सिरौली में 6, मीरगंज में 40, फतेहगंज पश्चिमी में 32, शाही में 18, शीशगढ़ में 17 नामांकन पत्रों की खरीदारी हुई है। अतिरिक्त उप जिला निर्वाचन अधिकारी नहने राम ने बताया कि पहले दिन नामांकन पत्रों की बिक्री हुई है। नामांकन एक भी नहीं दाखिल हुए।
मेयर पद के लिए इन्होंने खरीदे पर्चे

कुर्मांचल नगर निवासी संजय, बिहारीपुर के चमन मठिया की रेनू रावत, मढ़ीनाथ के मनोज विकट, गुजराल अपार्टमेंट रामपुर गार्डन के कुलभूषण त्रिपाठी, गणेशनगर के राजेश कुमार ने नामांकन पत्र खरीदे, जबकि, शास्त्रीनगर के भूपेंद्र कुमार मौर्य का पर्चा शास्त्रीनगर की विनीता रानी ने लिया है।

ये भी पढे़ं- बरेली: फरार सद्दाम का एनबीडब्ल्यू जारी, नौ वांछित आरोपियों की वीसी से होगी पेशी

 

संबंधित समाचार