बरेली: फरार सद्दाम का एनबीडब्ल्यू जारी, नौ वांछित आरोपियों की वीसी से होगी पेशी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। अशरफ से मुलाकात मामले में दर्ज मुकदमे में वांछित आरोपियों की पेशी कोर्ट में अब वीडियो कांफ्रेंसिंग से होगी। इस मामले में फरार अब्दुल समद उर्फ सद्दाम का एनबीडब्ल्यू जारी कर दिया गया। विशेष लोक अभियोजक मनोज वाजपेयी ने बताया कि सद्दाम की तलाश में पुलिस अब तक 13 बार दबिश दे चुकी है लेकिन वह हत्थे नहीं चढ़ा। सोमवार को विशेष न्यायाधीश भ्रष्टाचार निवारण प्रथम कोर्ट में विवेचक क्षेत्राधिकारी नगर तृतीय आशीष प्रताप सिंह ने सद्दाम का गैर जमानती वारंट जारी किये जाने की याचना करते हुए अर्जी दी जिसको कोर्ट ने मंजूरी दे दी।

 इसके अलावा विवेचक ने अशरफ से मुलाकात मामले में बिथरी चैनपुर थाने में दर्ज केस में जिला जेल में निरुद्ध नौ आरोपियों की पेशी वीसी के जरिए कराए जाने को अर्जी दी। विवेचक ने अर्जी में उल्लेख किया कि वर्तमान में नगर निगम चुनाव प्रक्रिया चल रही है एवं पुलिस बल व्यस्त है। अभियोग गंभीर प्रकृति का है। वीसी के जरिए सुनवाई की याचना की गयी। जिसको कोर्ट ने मंजूर कर लिया। कोर्ट ने वीडियो कांफ्रेंस के जरिए सुनवाई को आदेश दिया। उल्लेख किया कि प्रकरण मृतक अशरफ से संबंधित है जिसकी प्रयागराज में मेडिकल कराने ले जाते वक्त मीडिया और पुलिस कर्मियों की मौजूदगी में तीन शूटरों ने गोलियां मारकर हत्या कर दी थी। यह नौ आरोपी भी उसके सह आरोपी हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपियाें की वीसी के जरिए पेशी स्वीकृत की जायेगी।

ये भी पढे़ं- बरेली: माफिया अतीक-अशरफ को शेर बताने वाला गिरफ्तार

 

 

संबंधित समाचार