Banda Murder: इंटर कॉलेज के लिपिक की धारदार हथियार से निर्मम हत्या, खून से लथपथ शव देख परिजनों में मची चीख-पुकार
बांदा में लिपिक की हत्या से फैली सनसनी।
बांदा के अतर्रा में बदमाशों ने इंटर कॉलेज के लिपिक की धारदार हथियार से निर्मम हत्या कर दी। हत्या की वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पाकर पुलिस अधीक्षक सहित डॉग स्क्वायड व फोरेंसिक टीम ने छानबीन की।
बांदा, अमृत विचार। हिंदू इंटर कॉलेज में लिपिक पद पर कार्यरत युवक की बीती रात अज्ञात लोगों द्वारा धारदार हथियार से निर्मम हत्या कर दी गई। सूचना पर मौके में पहुंचे पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया। थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

कस्बे के नरैनी रोड राजेंद्र नगर निवासी प्रदीप चौरिहा ऊर्फ रामू (45) सोमवार की रात रोजाना की तरह बाहर से मंगाकर खाना खाया और मकान की दूसरे खंड में कमरे में जाकर सो गया। बीती रात घर में घुसा अज्ञात लोगों ने धारदार हथियार से उसकी गला रेतकर हत्या कर दी। सुबह दूसरे कमरे में सोई मृतक की पत्नी ज्योति जगी तो दरवाजे में बाहर से ताला लगा देखा।
उसने नीचे किराए पर रह रही राखी राठी को फोन करके दरवाजा खोलने को कहा तब वह ऊपर छत पर गई और मृतक को आवाज लगाई आवाज ना मिलने पर अंदर गई तो मृतक की हालत देखकर बदहवास हो उठी । सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष मनोज कुमार शुक्ला ने पुलिस टीम के साथ पहुंचकर घटना की जांच पड़ताल शुरू कर दी । पुलिस अधीक्षक अभिनंदन अपर पुलिस अधीक्षक लक्ष्मी निवास मिश्र, क्षेत्राधिकारी जियाउल हसन ने घटना की जांच पड़ताल की।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से परिवारी जनों में कोहराम मचा हुआ है। मृतक की मां निर्मला देवी व तीनों बेटियों का पत्नी का रो-रो कर बुरा हाल है। पुलिस अधीक्षक ने घटना की जल्द खुलासे की की बात कही है।
