बिजनौर : गाली देने पर की थी सोनू की ईंट मारकर हत्या, आरोपी से ईंट और मृतक की बेल्ट भी बरामद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बिजनौर, अमृत विचार। पुलिस ने ईंट मारकर हत्या के वांछित आरोपी मतलूब उर्फ मंसूर को तमंचा, कारतूस व घटना में प्रयुक्त ईंट, मृतक की बेल्ट आदि के साथ गिरफ्तार कर लिया।
        
पुलिस ने हत्या का खुलासा करते हुए बताया कि नौ अप्रैल 2023 को सोनू 32 वर्ष पुत्र बलराम सिंह निवासी मोहल्ला काजीपाडा ईदगाह रोड थाना कोतवाली शहर जनपद का शव नगर पालिका परिषद, बिजनौर के निकट शराब ठेके के पास मिला था। मृतक के भाई जयपाल सिंह की तहरीर  पर पुलिस ने मुकदमा लिखा था। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान मतलूब निवासी मोहल्ला मिर्दगान खस्सो थाना कोतवाली शहर को सिरधनी रोड नहर की पुलिया के पास से मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया।

 आरोपी की निशानदेही पर मृतक सोनू की बेल्ट, घटना में प्रयुक्त ईंट, कपडे़ आदि बरामद कर लिए है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह नशा करने का आदि है तथा मृतक सोनू से पहले से जान-पहचान  है।  आठ अप्रैल 2023 को दिन में ही उन दोनों शराब पी थी, रात्रि के करीब 11 बजे वे दोनों नगर पालिका के पास ठेके पर गये थे, वहां पर शराब नहीं मिली। 

इसी दौरान किसी बात को लेकर उसका व  सोनू का आपस में झगड़ा हो। सोनू उसे गालियां देने लगा। इसी से क्षुब्ध होकर उसने सोनू की बेल्ट निकालकर उसे तब तक पीटा जब तक वह जमीन पर नहीं गिर गया । उसने सोचा कि ये शिकायत करेगा तो उसने ठेके के पास से  ईंट उठाकर सोनू के सिर व मुंह पर मार दी तथा वहां से भाग गया था।

ये भी पढ़ें:- मुरादाबाद : शिकायत पर SDM ने सड़क निर्माण रुकवाया, ग्रामीणों ने घटिया सामग्री के प्रयोग का आरोप लगा किया प्रदर्शन

संबंधित समाचार