बिजनौर: केमिकल फैक्ट्री में बॉयलर फटने से दो मजदूर झुलसे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नजीबाबाद (बिजनौर), अमृत विचार। रायपुर मार्ग पर ग्राम किशनपुर आंवला स्थित क्रॉप केयर एग्रीकल्चर केमिकल फैक्ट्री में अचानक बॉयलर फटने से दो मजदूर गंभीर रूप से तथा एक  मामूली घायल हो गए।
     
मंगलवार को रायपुर रोड स्थित ग्राम किशनपुर आंवला स्थित क्रॉप केयर एग्रीकल्चर फैक्ट्री में मंगलवार सुबह 11 बजे दूसरी मंजिल पर चल रहा बॉयलर जोरदार आवाज के साथ फट गया और आग लग गई। देखते ही देखते आग ने भीषण रूप धारण कर लिया। हादसे में दो मजदूर अभिषेक 35 वर्ष पुत्र बृजेश निवासी ग्राम धूधली थाना नूरपुर जनपद बिजनौर, राकेश 30 वर्ष पुत्र धर्मपाल निवासी जिला चुरू राजस्थान झुलस गये।

 जिनको प्राथमिक उपचार के उपरान्त हायर सेंटर रेफर किया गया है। एक अन्य मजदूर भी घायल हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही सीओ नजीबाबाद गजेंद्र पाल सिंह, नगीना सीओ मौके पर पहुंचे, जबकि नजीबाबाद व नगीना की फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया।

ये भी पढ़ें:- 'भारी मन' से अफगानिस्तान छोड़ने का निर्णय लेने के लिए तैयार हैं: संयुक्त राष्ट्र

संबंधित समाचार