Banda में सपा ने पूर्व चेयरमैन मोहन की पत्नी गीता साहू को अध्यक्ष पद का बनाया प्रत्याशी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

Banda में पूर्व चेयरमैन मोहन साहू की पत्नी गीता साहू को बनाया प्रत्याशी।

बांदा में पूर्व चेयरमैन मोहन साहू की पत्नी गीता साहू को बनाया प्रत्याशी। सपा ने नगर पालिका व नगर पंचायत अध्यक्ष घोषित करने में मारी बाजी।

बांदा, अमृत विचार। मौसम का पारा बढ़ने के साथ ही नगर निकाय चुनाव को लेकर सियासी दलों में सरगर्मियां तेज हो गई है। प्रत्याशी घोषित करने में सपा ने बाजी मारते हुए जनपद की दो नगर पालिका और छह नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद के लिए अधिकृत प्रत्याशियों की घोषणा कर दी। बांदा में सपा ने पूर्व चेयरमैन मोहन साहू की पत्नी को अध्यक्ष पद का प्रत्याशी बनाया है।

प्रत्याशी घोषित करने में समाजवादी पार्टी ने भाजपा, बसपा, कांग्रेस समेत अन्य दलों को पछड़ाते हुए अपने अधिकृत प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी। जिलाध्यक्ष डा.मधुसूदन कुशवाहा ने बताया कि सपा मुखिया अखिलेश यादव और प्रदेशाध्यक्ष नरेश उत्तम के निर्देश पर बांदा नगर पालिका परिषद अध्यक्ष पद के लिए पूर्व चेयरमैन मोहन साहू की पत्नी गीता साहू प्रत्याशी बनाई गई हैं।

जबकि अतर्रा नगर पालिका परिषद अध्यक्ष पद की प्रत्याशी सुषमा पत्नी सोमचंद्र जाटव को घोषित किया गया है। नगर पंचायत तिंदवारी में पूर्व चेयरमैन बृजेश सिंह की पत्नी प्रियंका पटेल, मटौंध में बाबू रैकवार, बिसंडा में कृष्ण कुमारी, नरैनी में मूलचंद्र सोनकर, ओरन में राकेश शिवहरे और बबेरू नगर पंचायत चेयरमैन पद के लिए पूर्व अध्यक्ष रहे सूर्यपाल सिंह को प्रत्याशी बनाया गया है।

संबंधित समाचार