Jalaun News : पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, 45 लाख की डकैती में वांछित था आरोपी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जालौन में पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार।

जालौन में पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार के इनामी बदमाश के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। जबकि उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। बदमाश 45 लाख की सरकारी तार की डकैती में वांछित चल रहा था।

जालौन, अमृत विचार। डकोर थाना क्षेत्र में 45 लाख के सरकारी तार की डकैती में वांछित 25 हजार के ईनामी से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। इसमें वह पैर में गोली लगने से घायल हो गया।  घायलावस्था में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। जबकि उसका एक साथी रात के अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने कांबिग की। 

पुलिस अधीक्षक ईराज राजा के नेतृत्व में बदमाशों के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन लगड़ा के तहत मंगलवार की देर रात एसओजी व सर्विंलांस टीम के साथ डकोर पुलिस के संयुक्त अभियान में बड़ी सफलता मिली है। बदमाशों की सूचना पर निकली संयुक्त टीम ने रमपूरा पुलिया के पास वाहन चेकिंग की। इसी दौरान बाइक पर दो युवक आते दिखाई दिए।

दोनों को रोकने की कोशिश की तो वह पुलिस को देखकर भागने लगे। पुलिस ने जब पीछा किया तो बाइक पर पीछे बैठे बदमाश ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई करते पुलिस के फायरिंग करने में एक बदमाश छेदी निषाद उर्फ गजराज पुत्र राम सिंह निवासी भौनापुर थाना किशनपुर जिला फतेहपुर के पैर में गोली लगने से घायल हो गया। वहीं दूसरा बदमाश अंधेरे का फायदा हुआ उठाते हुए मौके से फरार हो गया। घायल  को गिरफ्तार कर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका इलाज किया जा रहा है।

वहीं मौके पर पहुंचे सदर क्षेत्राधिकारी गिरजा शंकर त्रिपाठी ने बताया कि जालौन के थाना डकोर द्वारा विगत वर्ष फरवरी में हुई 45 लाख के सरकारी तार की डकैती की घटना में वांछित था। बताया छेदी पर सरकार द्वारा 25 हजार का इनाम घोषित किया गया था। पुलिस को उसकी काफी समस से तलाश थी। बदमाश के पास से चोरी की एक मोटरसाइकिल, एक तमंचा 315 बोर जिंदा कारतूस व 26 सो रुपए बरामद किए।

संबंधित समाचार