शाहजहांपुर: रोडवेज बस से कुचलकर बाइक सवार महिला की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

DEMO IMAGE

रोजा, अमृत विचार। बुधवार की दोपहर मोहम्मदी मार्ग पर बड़ा हादसा हो गया। बेटे के साथ बाइक से दवा लेने आ रही महिला को तेज रफ्तार से आ रही सीतापुर रोडवेज की बस ने बाइक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बाइक पर सवार महिला बस के पहिये के नीचे आकर कुचल गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के चालक बस सहित फरार हो गया। जिसे लोगों ने कचहरी तिराहे पर दबोच लिया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है।

जनपद लखीमपुर खीरी के थाना उचौलिया के गांव इब्राहिमपुर निवासी अरशद बेग बुधवार की दोपहर अपनी मां छोटी बेगम (45) को बाइक से शाहजहांपुर शहर में किसी डाक्टर को दिखाने आ रहा था। बताते हैं कि हथौड़ा चौकी से चंद कदम दूर रेलवे ओवरब्रिज के पास मोहम्मदी की ओर से आ रही सीतापुर रोडवेज की बस ने बाइक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी।

बताते हैं कि टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक पर सवार अरशद उछलकर काफी दूर जा गिरा, जबकि उसकी मां छोटी बेगम बस के पहियों के नीचे आ गई और बस का पहिया उसके सिर से गुजर गया। घटना के बाद रोडवेज चालक बस को लेकर भाग गया। राहगीरों ने बस का पीछा करके उसे कचहरी तिराहे पर दबोच कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है। देर शाम तक इस घटना के संबंध में थाने में तहरीर नहीं मिली थी।

यह भी पढ़ें- शाहजहांपुर: कानपुर के रहने वाले दो व्यक्तियों की ट्रेन से गिरकर मौत

संबंधित समाचार