उच्च न्यायालय ने हरदोई समेत कई जिले के न्यायिक अधिकारियों के किए तबादले, देखें सूची
हरदोई। उच्च न्यायालय द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार जनपद में तैनात चले कई सीनियर एवं जूनियर डिविजन रैंक के न्यायिक अधिकारियों का तबादला गैर जनपद के लिए किया गया है। वहीं गैर जनपद से कई न्यायिक अधिकारियों को यहां भेजा गया है। जनपद लखनऊ से अपर जिला जज भगीरथ वर्मा का हरदोई स्थानांतरण किया गया है।
जनपद में तैनात चले आ रहे सिविल जज सीनियर डिविजन कैडर में संजय कुमार गोंड को बलिया तथा सतेन्द्र सिंह वर्मा को हापुड़ भेजा गया है। इसी प्रकार जूनियर डिविजन कैडर में हरदोई से अंकिता सिंह को फैजाबाद, स्वेता को फतेहपुर, वैशाली सिंह को आजमगढ़, रिचा शुक्ला को गौतमबुद्ध नगर तथा अनुज सिंह को फैजाबाद भेजा गया है।
इसी कैडर के गैर जनपद से यहां हाथरस से नेगी चौधरी, झांसी से मो. जीशान, आजमगढ़ से संदीप मणि तथा बदायूं से प्रवीण कुमार गौतम का स्थानांतरण यहां किया गया है।
यह भी पढ़ें:-India Population 2023: अखिलेश यादव ने भारत की सबसे अधिक आबादी पर जताई चिंता, कहा- यह सरकार की विफलता
