Atiq- Ashraf Murder Scene Recreation : काल्विन अस्पताल में फिर चली गोलियां, परखी गई पुलिस की अव्यवस्था
अमृत विचार, प्रयागराज। मोतीलाल नेहरू मंडलीय चिकित्सालय काल्विन के गेट पर माफिया अतीक अहमद व उसके भाई अशरफ की हत्या का सीन गुरुवार को एक बार फिर दोहराया गया। मौके पर पहुंचे अधिकारियों की टीम ने पूरे सीन को फिर से तैयार किया। उस वक्त अधिकारियों ने पुलिसकर्मियों की लापरवाही और आसपास की व्यवस्था को परखा। टीम अपनी जांच रिपोर्ट जल्द सौंपेगी।
15 मार्च को माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ को काल्विन अस्पताल में हमलावरो ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। जिसके बाद मामले की जांच के लिए एक आयोग का गठन किया गया। गुरुवार को प्रयागराज पहुंची टीम ने एक बार फिर से काल्विन अस्पताल पहुंचकर घटना को दोहराया। जहां गेट के अंदर नाट्य रूपांतरण अतीक़ अहमद को सुरक्षा के साथ गेट के अंदर प्रवेश कराया गया। हमलावरों के बीच की दूरी को फीते से नापा। इसके बाद यह भी देखा कि पुलिस की प्रतिक्रिया में कितना समय लगा। इस दौरान अस्पताल के आस-पास पुलिस फोर्स को तैनात किया गया था। एसआइटी की टीम ने एक-एक सेकेंड का हिसाब-किताब नोट किया है।

बताते चलें कि अतीक व अशरफ को काल्विन अस्पताल के गेट पर 15 अप्रैल की रात गोली मारी गई थी, जिससे मौके पर ही दोनों की मौत हो गई थी। इलाहाबाद हाईकोर्ट के पूर्व न्यायमूर्ति अरविंद कुमार त्रिपाठी की अध्यक्षता में गठित आयोग पूर्व डीजीपी सुबेश कुमार सिंह व पूर्व जज बृजेश कुमार सोनी जांच के सिलसिले में गुरुवार को प्रयागराज पहुंचे। जांच के दौरान आयोग पुलिसकर्मियों से भी पूछताछ करेगा। 2 महीने में इस केस की जांच पूरी कर रिपोर्ट सरकार को सौंपी जाएगी। काल्विन अस्पताल में बिना आईडी कार्ड के मीडियाकर्मियों को प्रवेश नहीं दिया जा रहा है।
बताते चलें कि अतीक-अशरफ को उमेश पाल हत्याकांड मामले में पुलिस ने रिमांड पर लिया गया। हत्या वाले दिन दोनों पुलिस के साथ निशानदेही के लिए गए थे। वापसी में उनका मेडिकल काल्विन अस्पताल में हुआ था। वहां से निकलने के बाद मीडिया कर्मियों के वेश में आए अरुण मौर्य, लवलेश तिवारी और सनी ने मौका पाते ही अतीक-अशरफ को गोलियों से भून दिया था।
ये भी पढ़ें -हमीरपुर: फोन पर मंगेतर से बात कर युवती ने खाया जहरीला पदार्थ, हुई मौत
