बुलंदशहर पुलिस ने मुठभेड़ के बाद शातिर बदमाश को किया गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश में बुलंदशहर के नगर कोतवाली क्षेत्र में पुलिस ने एक संक्षिप्त मुठभेड़ के बाद दस हजार रूपये के इनामी बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि 20/21 अप्रैल की रात पुलिस ग्राम ढकौली को जाने वाले रास्ते पर वाहनो की चेकिंग में व्यस्त थी कि एक बाइक पर सवार दो संदिग्ध व्यक्तियों को रूकने का इशारा किया तो वह बाइक को तेजी से मोड़कर भागने लगे।

पुलिस के पीछा करने पर काली नदी पुल के समीप कच्चे रास्ते पर उनकी बाइक अनियंत्रित होकर गिर गयी। बदमाशों ने खुद को घिरता देख फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी फायरिंग में एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया जबकि दूसरा भागने में सफल रहा।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार बदमाश की पहचान फैजान उर्फ चुनमुन के रूप में हुई हैं जो शातिर चोर है। पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी पर दस हजार रूपये का इनाम घोषित किया है। उस उपचार के लिये जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। फरार बदमाश की तलाश की जा रही है।

यह भी पढ़ें:-झांसी: चिरगांव नगर पालिका में भाजपा प्रत्याशी का निर्विरोध निर्वाचन तय

संबंधित समाचार