Farrukhabad Coronavirus News : कोरोना संक्रमितों की संख्या में फिर बढ़ोतरी, सेंट्रल जेल में मिले 32 संक्रमित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फर्रुखाबाद सेंट्रल जेल में 32 कोरोना संक्रमित मिले।

फर्रुखाबाद में जिले में कोरोना नें एक बार फिर से रफ्तार पकड़ ली है| अभी तक राहत की बात यह है कि कोरोना से किसी की मौत होने का मामला सामने नही आया है, लेकिन कोरोना से संक्रमित मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है|

फर्रुखाबाद, अमृत विचार। जिले में कोरोना नें एक बार फिर से रफ्तार पकड़ ली है| अभी तक राहत की बात यह है कि कोरोना से किसी की मौत होने का मामला सामने नही आया है, लेकिन कोरोना से संक्रमित मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है| शुक्रवार को आई रिपोर्ट में जिले में 47 कोरोना संक्रमित निकले हैं। इसमें से 32 सेंट्रल जेल के बंदी हैं। इससे बंदियों के साथ ही साथ जेल प्रशासन की मुश्किलें बढ़ा दी है| 

जिले में कोरोना संक्रमण के मामले सामने आने पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से जांच लगातार कराई जा रही है। सेंट्रल जेल में करीब 100 बंदियों की कोरोना जांच कराई गई थी। सेंट्रल जेल व जिले में अन्य जगह कराई गई जांच की रिपोर्ट शुक्रवार को आई।

इसमें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का 26 वर्षीय युवक, शहर के पक्का पुल निवासी एक 43 वर्षीय पुरुष, राजेपुर के गांव डबरी निवासी 35 वर्षीय पुरुष व 29 वर्षीय महिला, ग्राम बिरसिंगपुर निवासी 35 वर्षीय महिला, ग्राम गौटिया निवासी 12 वर्षीय बालिका व 30 वर्षीय महिला, ग्राम कुईआ निवासी 65 वर्षीय वृद्ध, ग्राम नवादा निवासी 50 वर्षीय महिला, विकास खंड कायमगंज के ग्राम जटपुरा निवासी 44 वर्षीय पुरुष, प्रेम नगर निवासी 23 वर्षीय महिला मऊदरवाजा थाना क्षेत्र  निवासी 38 वर्षीय पुरुष, भोलेपुर निवासी 36 वर्षीय पुरुष कोरोना संक्रमित निकले हैं| सेंट्रल जेल में 32 बंदी कोरोना संक्रमित मिले है| जिससे जेल प्रशासन में हड़कंप है|

संबंधित समाचार