Eid Moon 2023: दीदार-ए-चांद के बाद शिया-सुन्नी चांद कमेटी ने किया ऐलान, कल मनाई जाएगी ईद 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। देश में शुक्रवार की शाम को ईद का चांद नजर आ गया है। इसी के साथ अब कल यानि 22 अप्रैल को ईद मनाये जाने का ऐलान भी हो गया है। 

बताया जा रहा है कि लखनऊ, रांची, गुवाहाटी, बिहार, हैदराबाद में चांद नजर आया है। वहीं लखनऊ से शिया चांद कमेटी ने कल ईद मनाने का ऐलान किया है। आज भारत में माह- ए-रमजान के आखिरी जुमे को अलविदा की नमाज पढ़ी गई। इसी के साथ इबादत वाले रमजान के 29 रोजे पूरे हुए। वहीं शाम को लोगों ने बेसब्री से ईद के चांद का इंतजार किया और आखिरकार शाम को दीदार-ए-चांद हो गया। 

चाँद नजर आने के बाद शिया सुन्नी चांद कमेटी ने कल यानी  22 अप्रैल को पूरे देश में ईद मनाने की बात कही है। मौलाना सैफ अब्बास ने कल ईद मनाने का ऐलान करते हुए लोगों से अमन और खुशी के साथ ईद मनाने की अपील की है। 

यह भी पढ़ें : लखनऊ : मुख्तार की पत्नी अफशां के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी

संबंधित समाचार