अमरोहा: ईद उल फितर की नमाज पढ़ाने को लेकर तनाव, पुलिस ने 32 को किया पाबंद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

DEMO IMAGE

बुरावली। बुरावली क्षेत्र में ईदगाह पर ईद की नमाज पढ़ाने को लेकर गांव में तनाव है। पुलिस ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए 32 लोगों को पाबंद कर दिया। जिससे गांव में कोई अप्रिय घटना न हो। 

ईद के मद्देनजर गुरुवार रात करीब साढ़े नौ बजे बुरावली गांव में पुलिस ने पैदल मार्च भी किया। ईदगाह की तैयारियां मुकम्मल हो गई। गांव में जामा मस्जिद के इमाम मौलाना गयासुद्दीन 12 वर्षों से बुरावली की ईदगाह पर नमाज पढ़ाते आ रहे हैं, लेकिन कुछ असामाजिक तत्वों ने थाने में तहरीर देकर इमाम द्वारा ईद की नमाज नहीं पढ़ने की मांग की है। जिससे गांव में तनाव है।

रहरा थाना पुलिस ने बुरावली की छः मस्जिदों के इमाम को थाने बुलाकर वार्ता की तथा गांव के दोनों गुटों के लोग थाने पहुंच गए। आपस में वार्ता कर सुलह की गई। थाना प्रभारी अरविंद कुमार त्यागी ने बताया कि गांव में कोई नई परंपरा न डाली जाए। जो पहले से परंपरा चली आ रही है। उसी के आधार पर शाही इमाम मौलाना गयासुद्दीन को नमाज पढ़ाने के लिए अधिकृत किया गया है।

यह भी पढ़ें- अमरोहा: मांस विक्रेता की हत्या के मामले में दो सगे भाइयों को उम्रकैद

संबंधित समाचार