बाराबंकी में धूमधाम से मनाया गया ईद का त्योहार, एक-दूसरे को गले लगाकर दी मुबारकबाद
बाराबंकी। जिले भर में शनिवार को धूमधाम से ईद का पर्व मनाया गया। इससे पहले रमजान माह के अंतिम दिन चांद दिखने के साथ शनिवार को ईद की नमाज जिला मुख्यालय से लेकर ग्रामीणांचल के ईदगाहों में अकीदत के साथ अदा की गई। इस दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।

नमाज में जहां एक तरफ सभी के सिर एक साथ अल्लाह की इबादत में एक साथ झुके, वहीं नमाज के बाद सभी एक दूसरे से गले लगकर ईद की मुबारकबाद देते नजर आए। पीडब्लूडी गेस्ट हाउस ईदगाह पर एसडीएम विजय त्रिवेदी व सीओ सिटी बीनू सिंह भी मौजूद होकर नमाजियों को ईद की मुबारकबाद दिया। इस दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।
शनिवार रात भी बाजारे पूरी तरह से गुलजार रही। शनिवार को सुबह छह बजे से ईद की नमाज शुरु हुई। अलग-अलग ईदगाहो में अलग-अलग समय पर खड़ी हुई नमाज में हजारों लोगों ने एक साथ हिस्सा लिया। ईद पर्व के मद्देनजर जहां सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहे वही ईदगाहों के आसपास ऐसे ही साफ सफाई की व्यवस्था के बेहतर इंतजाम किए गए थे।
यह भी पढ़ें:-अतीक-अशरफ के शूटरों ने खोली जुबान, होटल के कमरे से दो मोबाइल फोन बरामद, खुल सकते हैं कई बड़े राज
