Jalaun: Eid की खुशियां मातम में तब्दील, मायके आई महिला व उसके दो मासूम छप्पर के नीचे दबे, तीन मौत से मची चीख-पुकार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जालौन में छप्पर गिरने से तीन की मौत।

जालौन के उरई में ससुराल से मायके ईद मनाने आई महिला व उसके दो बच्चों पर भरभराकर छप्पर गिर गया। हादसे में तीनों की मौत हो गई। जबकि एक महिला घायल हो गई। हादसे से ईद की खुशियां मातम में बदल गई।

जालौन, अमृत विचार। ईद उल फितर का पर्व मनाने ससुराल से अपने मायके आई महिला और उसके दो मासूमों की छप्पर के नीचे दबने से मौत हो गई। घटना के बाद घर में चीख-पुकार मच गई। देखते ही देखते ईद की खुशियां मातम में बदल गई। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर सदर क्षेत्राधिकारी एवं प्रभारी निरीक्षक पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

उरई कोतवाली क्षेत्र के फकीरों की टोली लहरियापुर में ईद की सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। एक दिन पहले ससुराल से अपने मायके ईद मनाने के लिए आई सफिया एवं 3 माह की मासूम पुत्री अरबिया एवं ढाई साल के पुत्र जैस की छप्पर में दबने से मौके पर ही मौत  हो गई। इस हादसे में सफिया की मां नूरजहां को गहरी चोट आई।

जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे में महिला सहित दो मासूमों की मौत से मोहल्ले में मातम छा गया खबर लगते ही मौके पर भारी पुलिस बल के साथ पहुंचे। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। साफिया के ससुराल जालौन में जब घटना की सूचना हुई तो वहां भी मातम छा गया।

संबंधित समाचार