Hamirpur News : जहरीली गैस की चपेट में आने से पिता व दो बेटों की मौत, कुएं में मोटर खोलने के दौरान हुआ हादसा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

महोबा में जहरीली गैस की चपेट में आने से पिता व दो बेटों की मौत।

महोबा में कुएं में मोटर खोलने के लिए उतरे पिता व उसके दो बेटे जहरीली गैस की चपेट में आ गए। आनन-फानन में परिजन हमीरपुर के मौदहा सीएचसी में लेकर आए। जहां डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया।

हमीरपुर, महोबा, अमृत विचार। मौदहा सीएचसी में शनिवार को उस वक़्त हडकंप मच गया जब पिता व उसके दो पुत्रों को को मरणासन्न हालत में लाया गया, डाक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया।  तीनों कुएं में उतरकर मोटर खोल रहे थे उसी दौरान ज़हरीली गैस की चपेट में आ गए। जिन्हें  गांव के लोग कुएं से निकाल कर सीएचसी लाए।

कुएं में ज़हरीली गैस की चपेट में आकर तीन लोगों की मौत का यह मामला महोबा जनपद में खन्ना थाना क्षेत्र का है। यहाँ मवई खुर्द निवासी किसान वीरेन्द्र (58) और उसके दो पुत्र देवेन्द्र (28) और चन्द्रप्रकाश (22) कुएं में उतरकर मोटर खोल रहे थे। वह अचानक कुएं में बनी गैस के चपेट में आने से बेहोश होकर गिर गए। कुएं में गैस होने से लोग उतरने की हिम्मत नहीं जुटा सके और इसकी सूचना खन्ना थाना पुलिस को दी गई।

जिसने काफी जद्दोजहद के बाद तीनों को कुएं से निकाला, और करीबी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मौदहा भेजा, जहाँ चिकित्सकों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। मृतकों के परिजन रामकरण ने बताया कि कुएं में मोटर खोलने के लिए पहले देवेन्द्र उतरा था, लेकिन जब वह वहीं गिर गया तो उसका भाई चन्द्रप्रकाश उसे बचाने के लिए उतरा, लेकिन जब वह भी वहीं रह गया तो 58 वर्षीय पिता वीरेन्द्र कुएं में उतरा था।

लेकिन तीनों के बाहर नहीं निकला सके पुलिस ने मौके पर आकर तीनों को बाहर निकलवाया। गंभीर हालत में जिले के मौदहा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, लेकिन  डाक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। इस संबंध में खन्ना थाना प्रभारी उमेश कुमार ने बताया कि कुएं के अंदर ईंजन रखा था जिसका धुआं भर गया था, स्टार्ट करते समय घटना हुई है। एक दूसरे को बचाने के लिए तीनों लोगों की मृत्यु हो गई है।

 

मृतक के परिजनों को 4 -4 लाख रुपए देवी आपदा के तहत मिलेगा
 

खन्ना थाना की ग्राम मवई खुर्द में कुए की सफाई के दौरान जहरीली गैस की चपेट में आने के बाद तीन लोगों की मौत के मामले में उप जिलाधिकारी सदर जितेंद्र कुमार ने मृतकों के परिजनों को मतक परिजनों को  दैवीय आपदा योजना का लाभ दिलाए जाने का आश्वासन दिया। एसडीएम  ने बताया की तीनों मृतकों के परिजनों को चार चार लाख रुपये की राशि अलग अलग स्वीकृति कराई जायगी। परिवार लाभ  योजाना  का लाभ मृतक परिवार को अलग से दिलाया जायगा।  इसके अलावा पीड़ित  परिवार  के लिए कन्या सुमंगला योजना सहित जो अन्य सरकारी सहायता   संभव होगी वह भी दिलाई जायगी।   एसडीएम ने कहा राजस्व टीम को पीड़ित परिवार के लिए हर सम्भव  मदद करने के लिए तत्पर  रहने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि लेखपाल और कानूनगो को ग्राम मवई जांच पड़ताल के लिए भेज दिया गया है इसके बाद लेखपाल और कानूनगो रिपोर्ट सौंपेंगे मृतक के परिजनों की हर संभव सहायता की जाएगी।

 

संबंधित समाचार