पाकिस्तान विस्फोट: मृतकों की संख्या 16 हुई, घायलों की संख्या 50

Amrit Vichar Network
Published By Ashpreet
On

इस्लामाबाद। पाकिस्तान में कबाल शहर के पुलिस थाने में सोमवार को हुए दोहरो विस्फोट में मरने वालों की संख्या बढ़कर 16 और घायलों की संख्या 50 हो गई है। स्थानीय मीडिया ने मंगलवार को यह जानकारी दी। इससे पहले, मीडिया ने बताया था कि इस विस्फोट में 12 लोग मारे गए और 40 लोग घायल हुए।

रेडियो पाकिस्तान ने स्थानीय अधिकारियों का हवाला देते हुए बताया कि घायलों में से आठ की हालत गंभीर बनी हुई है और उनमें से एक को इलाज के लिए प्रांत की राजधानी पेशावर ले जाया गया है। मीडिया के मुताबिक, कबाल पुलिस थाने में सोमवार शाम दोहरे विस्फोट हुए, जिसमें इमारत ढह गई। पुलिस ने बताया कि विस्फोट गोला-बारूद और मोर्टार भंडारण में हुए थे। विस्फोट के कारणों की जांच चल रही है। 

ये भी पढ़ें : ऑटोरिक्शा और बस की टक्कर में तीन लोगों की मौत, एक घायल

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के लिए 98.28 करोड़ जारी: वित्तीय अनुशासन के साथ होगा भुगतान, परियोजना को मिलेगी स्थिरता
बागों के अमराई की भीनी खुशबू करा रही बंसत का अहसास: मैंगों बेल्ट में आम के पेड़ पर लद रहे बौर, बागान मालिक खुश
योगी सरकार का बड़ा फैसलाः 76 हजार आंगनबाड़ी केंद्रों को मिलेगा अपना पक्का भवन, प्री-फैब्रिकेटेड मॉडल पर जोर
लखनऊ ग्रीन कॉरिडोर की उद्घाटन तिथि फिर टली: अब मार्च में खुलेगा, एक लाख लोगों का इंतजार और लंबा
होली से पहले ट्रेनों में मची मारामारी: लखनऊ रूट की ज्यादातर ट्रेनें फुल, 28 फरवरी के बाद 'नो रूम' की स्थिति, स्पेशल ट्रेनें भी हाउसफुल!