बागों के अमराई की भीनी खुशबू करा रही बंसत का अहसास: मैंगों बेल्ट में आम के पेड़ पर लद रहे बौर, बागान मालिक खुश

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

अयोध्या, अमृत विचार: मैंगों बेल्ट बागों से उठ रही भीनी खुशबू बसंत का अहसास कर रही है। इंद्रधनुषी रंगों के त्योहार होली के पहले पतझड़ के साथ आम के पेड़ अब बौर से लदने लगे है। बागान मालिकों का मन प्रसन्नता से भर रहा है।

सोहावल के साथ मसौधा और पूराबाजार तक पलपट्टी क्षेत्र घोषित है। इनके बीच से हाईवे के साथ पक्की सड़कें हैं। इन सड़कों के किनारे बड़े-बड़े आम के बागान हैं। अब इन पर चलते बसंत का अहसास हो रहा है। 

पेड़ों के बौर से उठ अमराई की भीनी-भीनी खुशबू राह चलते राहगीरों को आकर्षित कर रही है। बसंत आ गया। पेड़-पौधे पुराने पत्ते त्याग नई कोपलों से सज गए।

हरियाली के बीच मैंगोबे ल्ट के दशहरी, चौसा के साथ दूसरी प्रजाति के पेड़ों पर बौर लद रहे हैं। इस बार गांव देहात के पुराने पेड़ों में हरियाली के साथ बौर आने का क्रम दिखाई पड़ रहा है।

मैंगों बेल्ट के बागान मालिकों के साथ यहां काम करने वाले आशा भरी निगाहों से पेड़ों की ओर निहार रहे हैं। बागान मालिक कल्लू, अमरेश सिंह कहते हैं कि अब तक मौसम ने साथ दिया है। बौर आ रहे हैं। यदि इसी तरह प्रगति रही तो फसल अच्छी होगी।

ये भी पढ़ें :
मुंबई पहुंचे कनाडा के पीएम मार्क कार्नी : 2 मार्च को प्रधानमंत्री मोदी के साथ करेंगे द्विपक्षीय बातचीत, जानें पूरा शेड्यूल

संबंधित समाचार