Lucknow News: 25 मार्च को काला दिवस मनाएंगे पेंशनर्स और कर्मचारी संगठन
लखनऊ, अमृत विचार: संयुक्त पेंशनर्स कल्याण समिति, उप्र. और उप्र. पेंशनर्स कल्याण संस्था ने भारत सरकार द्वारा पारित वैलिडेशन एक्ट के विरोध में 25 मार्च 2026 को काला दिवस मनाने का निर्णय लिया है। इसकी घोषणा संयुक्त समिति के प्रान्तीय संयोजक एन. पी. त्रिपाठी और सह संयोजक (प्रचार) एवं महासचिव ओंकार नाथ तिवारी ने की है।
उप्र. पेंशनर्स कल्याण संस्था के महासचिव ने शुक्रवार को बताया कि यह निर्णय सतीश कुमार पाण्डेय की अध्यक्षता में विभिन्न कर्मचारी और पेंशनर संगठनों की संयुक्त बैठक में लिया गया। बैठक में जे. पी. डब्लू. सी., स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ, लेखा एवं लेखा परीक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी महासंघ, उत्तर प्रदेश डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ समेत अन्य संगठनों के वरिष्ठ प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
