तुर्किए से टेरर फंडिंग कराने वाला गिरफ्तार: एटीएस ने अमरोहा से दबोचा, नेपाल भागने के फिराक में था आरोपी

Amrit Vichar Network
Edited By Anjali Singh
On

लखनऊ, अमृत विचार: एटीएस ने गुरुवार देर शाम को अमरोहा से तुर्किए से टेरर फंडिंग कराने वाले आरोपी अल्तमश फरीदी को गिरफ्तार किया है। वह नेपाल भागने के फिराक में था। इस मामले में एटीएस ने उसके साथी फरहान नबी सिद्दीकी को पिछले वर्ष नोएडा से गिरफ्तार किया था। उसी समय एटीएस ने रिपोर्ट दर्ज कर लिया था।

एटीएस के मुताबिक गिरफ्तार अल्तमशन फरीदी अमरोहा के रजबपुर का रहने वाला है। उसके बारे में फरहान नबी ने जानकारी दी थी। एटीएस की जांच में सामने आया कि फरहान और अल्तमश ने तुर्किए में ''एचईवाईडी'' नाम से एक वेबसाइट बनाई थी।

जिसके जरिए तुर्किए के नागरिकों से कट्टरपंथी गतिविधियों के लिए धन जुटाया जाता था। आरोपियों के बैंक खातों का इस्तेमाल तुर्किए से हवाला एवं अन्य माध्यमों से आये धन को मेसर्स इस्तानबुल इंटरनेशनल प्रा. लि. कंपनी के खातों एवं अन्य आरोपियों के खातों में घुमाने करने के लिए किया जा रहा था। 

जिसका प्रयोग भारत की आंतरिक सुरक्षा को खतरे में डालने तथा विभिन्न समूह के बीच धार्मिक वैमनस्यता फैलाने के लिये किया जा रहा था। इनके माध्यम से भड़काऊ इस्लामिक साहित्य बांटे जाते थे। अल्तमश ने रजबपुर में एक अवैध मदरसे की स्थापना में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

मदरसे का प्रयोग इसी उद्देश्य के लिए किया जा रहा था। आरोपी के पास से मोबाइल, आधार कार्ड व पैन कार्ड बरामद हुआ। एटीएस अधिकारियों के मुातबिक मामले की जांच की जा रही है। धन के स्रोत व नेटवर्क की पूरी जानकारी जुटाई जा रही है।

ये भी पढ़ें :
रामनगरी में होलिकोत्सव का आगाज: रंगभरी एकादशी पर नागा साधुओं ने खेली होली, गाजे बाजे के साथ निकाली शोभायात्रा

 

संबंधित समाचार