Bareilly: लूट के विरोध पर सिपाही के बहनोई की गोली मारकर हत्या

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। सुभाषनगर थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात लूट के इरादे से घर में घुसे बदमाशों ने लूटपाट का विरोध करने पर सिपाही के बहनोई की गोली मारकर हत्या कर दी। बदमाशों ने बैग में रखे 68 हजार रुपये भी लूट लिए। एसपी सिटी समेत अन्य पुलिस अफसरों ने घटनास्थल पर पहुंच कर छानबीन की। फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए। दो अज्ञात बदमाशों पर मामला दर्ज कर लिया गया है।

सुभाषनगर थाना क्षेत्र के प्रगति नगर निवासी जोगेंद्र लोधी मूलरूप से ग्राम तिगरा खानपुर थाना आंवला के रहने वाले थे। वह शुक्रवार रात घर के बरामदे में सो रहे थे। पत्नी अनीता पास में सो रही थीं। अनीता ने बताया कि रात करीब 1 बजे अचानक मकान की छत पर कुछ आहट सुनाई दी। जोगिंदर व उनकी पत्नी अनीता जीने से छत पर जाने लगे।

 उन्होंने डंडे से बदमाशों को ललकारा, लेकिन बदमाशों ने तमंचे से जोगेंद्र को गोली मार दी। गोली उनके सीने में लगी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सुभाषनगर इंस्पेक्टर जितेंद्र सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की तलाश में कई टीमों को लगाया गया है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जाएगा। जोगेंद्र सब्जी विक्रेता थे।

 

संबंधित समाचार