Moradabad: पति ने कर दिया पत्नी का अश्लील वीडियो वायरल, पुलिस ने दर्ज की FIR

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। शुक्रवार को मझोला थाना क्षेत्र की एक महिला ने पति पर उसकी अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप लगाकर मझोला थाना पुलिस को तहरीर दी। पीड़िता ने बताया कि उसका विवाह अमरोहा के थाना अमरोहा देहात क्षेत्र के गांव मुनव्वरपुर उर्फ मुनीमपुर निवासी शिवम के साथ हुआ था। 

कुछ समय बाद विवाद शुरू हो गया, जिसके चलते वह मायके आ गई। पति ने नाराजगी के दौरान उसकी वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड कर दी। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार फिलहाल पीड़िता द्वारा प्रस्तुत साक्ष्यों की जांच की जा रही है तथा साइबर टीम को भी तकनीकी परीक्षण के लिए लगाया गया है। प्रभारी निरीक्षक आरपी सिंह ने बताया कि फिलहाल पुलिस साक्ष्य जुटा रही है। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद तथ्य सामने आने की संभावना है।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म