National Science Day : स्कूली छात्रों ने देखी CSIR-NBRI की प्रयोगशाला, तकनीकी नवाचारों एवं प्रमुख उपलब्धियों की ली जानकारी

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

लखनऊ, अमृत विचार: राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर सीएसआईआर-एनबीआरआई ने अपनी प्रयोगशालाओं को स्कूल छात्रों के लिख खोल दिया। इस अवसर पर संस्थान की अत्याधुनिक प्रयोगशालाएं, बॉटैनिक गार्डन, एक्सपोज़िशन, हरबारियम व अन्य अनुसंधान सुविधाएं विद्यार्थियों और आम लोगों के लिए खोली गईं।

राष्ट्रीय विज्ञान दिवस, महान वैज्ञानिक सीवी रमन द्वारा रमन प्रभाव की ऐतिहासिक घोषणा की स्मृति में मनाया जाता है। इस खोज के लिए उन्हें वर्ष 1930 में भौतिकी का नोबेल पुरस्कार प्रदान किया गया था, जो भारत की वैज्ञानिक उपलब्धियों का गौरवशाली प्रतीक है।

राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर मोदी ने की 'नवाचार की भावना' की सराहना  

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं और देश की वैज्ञानिक उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए अनुसंधान एवं नवाचार को मजबूत करने की सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई। मोदी ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर साझा संदेश में कहा, "आज राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर हम अनुसंधान, नवाचार और वैज्ञानिक जिज्ञासा की उस भावना का उत्सव मना रहे हैं, जो हमारे राष्ट्र को आगे बढ़ाती है।"

गौरतलब है कि राष्ट्रीय विज्ञान दिवस हर वर्ष 28 फरवरी को मनाया जाता है। इसी दिन 1928 में नोबेल पुरस्कार विजेता सी वी रमन ने 'रमन प्रभाव' (रमन इफेक्ट) की खोज की घोषणा की थी। प्रकाश के प्रकीर्णन से संबंधित इस खोज के लिए उन्हें 1930 में भौतिकी का नोबेल पुरस्कार मिला था और वह यह सम्मान पाने वाले पहले एशियाई वैज्ञानिक बने थे। 

प्रधानमंत्री ने इस अवसर के ऐतिहासिक महत्व का उल्लेख करते हुए कहा, "यह दिन सर सी वी रमन द्वारा रमन प्रभाव की ऐतिहासिक खोज की स्मृति में मनाया जाता है। इस खोज ने भारतीय अनुसंधान को वैश्विक स्तर पर स्थापित किया।" श्री मोदी ने वैज्ञानिक दृष्टिकोण को बढ़ावा देने और युवा नवोन्मेषकों के लिए अनुसंधान के अवसरों का विस्तार करने पर सरकार के निरंतर जोर को रेखांकित किया। 

उन्होंने कहा, "हम अपने युवाओं को सशक्त बनाने, अनुसंधान तंत्र को मजबूत करने और राष्ट्रीय विकास तथा वैश्विक कल्याण के लिए विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के उपयोग के अपने संकल्प को दोहराते हैं।" देशभर में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर शैक्षणिक संस्थानों, अनुसंधान निकायों और विज्ञान संगठनों द्वारा संगोष्ठियों, प्रदर्शनों और जन-जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है, जिनका उद्देश्य वैज्ञानिक चेतना को बढ़ावा देना और युवाओं को विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में करियर बनाने के लिए प्रेरित करना है।

योगी ने राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर दी सभी वैज्ञानिकों को शुभकामनायें 

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर राष्ट्र निर्माण में योगदान देने वाले देश के सभी वैज्ञानिकों, शोधकर्ताओं एवं प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा है कि महान वैज्ञानिक, नोबेल पुरस्कार से अलंकृत, 'भारत रत्न' सर सी.वी. रमन द्वारा खोजे गए 'रमन प्रभाव' की स्मृति में मनाए जाने वाले इस दिवस पर आइए हम सभी मिलकर नवाचार एवं अनुसंधान के माध्यम से 'आत्मनिर्भर एवं विकसित भारत' के संकल्प को और सुदृढ़ करें। 

गौरतलब है कि आज पूरे देश में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया जा रहा है। यह दिवस प्रतिवर्ष 28 फरवरी को महान भौतिकी विज्ञानी सर सी.वी. रमन द्वारा 'रमन प्रभाव' की खोज की स्मृति में मनाया जाता है। इस अभूतपूर्व खोज के लिए सर रमन को 1930 में नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर पूरे देश में विभिन्न विषयों पर आधारित विज्ञान संचार गतिविधियां आयोजित की जाती हैं। केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग की तरफ़ से नई दिल्ली के विज्ञान भवन में राष्ट्रीय स्तर के समारोह का आयोजन किए गए हैं।

इस वर्ष राष्ट्रीय विज्ञान दिवस 2026 की थीम वूमन इन साईंस कैटालाइजिंग विकसित भारत रही। जिसके अंतर्गत विज्ञान के क्षेत्र में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को विशेष रूप से रेखांकित किया गया।

इस अवसर पर लखनऊ और आसपास के जनपदों के 15 विद्यालयों, महाविद्यालयों से आए 800 से अधिक विद्यार्थियों ने संस्थान की विभिन्न प्रयोगशालाओं, बॉटैनिक गार्डन के प्लांट हाउस, हरबारियम तथा बंथरा स्थित दूरस्थ अनुसंधान केंद्र का भ्रमण किया। संस्थान के वैज्ञानिकों एवं विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों से संवाद कर उन्हें संस्थान की विभिन्न अनुसंधान गतिविधियों, तकनीकी नवाचारों एवं प्रमुख उपलब्धियों की जानकारी प्रदान की।

ये भी पढ़ें :
रामनगरी में होलिकोत्सव का आगाज: रंगभरी एकादशी पर नागा साधुओं ने खेली होली, गाजे बाजे के साथ निकाली शोभायात्रा

संबंधित समाचार