Bareilly : कानपुर में पकड़ा गया मिलावटी पनीर बरेली सब्जी मंडी की दुकान से हुआ था सप्लाई

Amrit Vichar Network
Published By Monis Khan
On

बरेली, अमृत विचार। सब्जी मंडी से मिलावटी पनीर की सप्लाई जनपद में ही नहीं, बल्कि कानपुर तक हो रही है। कानपुर में गुरुवार को खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने चौबेपुर के पास वाहन में घटिया क्वालिटी का 786 किलोग्राम पनीर पकड़ा जो बरेली की सब्जी मंडी से सप्लाई हुआ था। कानपुर के अधिकारियों की रिपोर्ट पर स्थानीय खाद्य सुरक्षा टीम ने शुक्रवार को सब्जी मंडी स्थित दुकान पर छापा मारा और 580 किलोग्राम पनीर को जब्त कर गड्ढा खुदवाकर नष्ट कराया। टीम ने नमूना भरकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा है।

मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अक्षत गोयल ने बताया कि गुरुवार को खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन कानपुर नगर की टीम ने चौबेपुर के पास वाहन में घटिया क्वालिटी एवं खराब रखरखाव से ले जा जा रहे 786 किलो पनीर को नमूना भरने के बाद नष्ट कराया था। कानपुर नगर के अधिकारियों ने बताया कि पनीर बरेली से लाया जा रहा था। मिलावटी पनीर बरेली सब्जी मण्डी स्थित दुकान से कानपुर नगर के दुकानदार को 150 रुपये प्रति किलो की दर से बेचा गया था।

जानकारी के बाद टीम बनाकर शनिवार को प्रतिष्ठान पर भेजा गया, जहां पर मौके पर करीब 580 किलो संदिग्ध पनीर का भण्डारण मिला। जब्त किये पनीर में से एक नमूना भरा और अवशेष पनीर को नष्ट करा दिया। दुकानदार ने अधिकारियों को बताया कि वह बदायूं के थाना बिनावर के ग्राम बिधुलिया के कुछ ग्रामीणों से पनीर खरीदता है। सहायक आयुक्त (खाद्य), द्वितीय बदायूं को इस संबंध में फोन कर सूचित किया गया है।

 

संबंधित समाचार