Bareilly: कांग्रेस नेता की मुश्किल... एक तरफ मां और दूसरी तरफ पार्टी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। एक कांग्रेस नेता के लिए उनकी मां ने पसोपेश की स्थिति पैदा कर दी है। दरअसल, उनकी मां पार्षद चुनाव में सपा के टिकट पर मैदान में उतर गई हैं। इसके बाद कांग्रेस नेता पर तो सवाल उठ ही रहे हैं, यह भी कयास लगाए जा रहे हैं कि वह पार्टी को चुनाव लड़ाएंगे या अपनी मां को।

निकाय चुनाव में कई जगह मुकाबले काफी दिलचस्प हैं। कहीं जेठानी-देवरानी आमने-सामने हैं तो कहीं एक ही पार्टी या परिवार के लोग एक-दूसरे के सामने ताल ठोक रहे हैं। ऐसे चुनावी समीकरणों ने पार्टी और वोटरों दोनों को असमंजस में डाल रखा है।

शहर के एक वार्ड में इसी तरह का संकट एक कांग्रेस नेता के सामने खड़ा हो गया है। दरअसल, उनकी मां ने सपा के टिकट पर दावेदारी ठोक दी है। वार्ड के लोग अब इंतजार कर रहे हैं कि कांग्रेस नेता अपनी पार्टी के लिए वोट मागेंगे या फिर सपा के टिकट पर उतरी अपनी मां के समर्थन में वोट मागेंगे।

यह भी पढ़ें- बरेली: ट्रेनों के अंदर ताबड़तोड़ चोरियां, पकड़ में आया आरोपी

संबंधित समाचार