प्रयागराज: अतीक का बहनोई डाक्टर अखलाक सस्पेंड, गुड्डू मुस्लिम को दी थी पनाह

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रयागराज, अमृत विचार। मेरठ के भावनपुर सीएचसी पर तैनात अतीक अहमद के बहनोई डॉ.अखलाक को शासन ने सस्पेंड कर दिया है। अखलाक पर पश्चिमी उतर प्रदेश के अतीक के कारोबार चलाने का भी आरोप है। वही एसटीएफ ने एक अप्रैल को अखलाक को असद, गुडडू मुस्लिम समेत अन्य शूटरो को पनाह देने के मामले मे गिरफ्तार कर नैनी जेल भेज दिया गया था। इसके बाद सीएमओ अखिलेश मोहन ने शासन को रिपोर्ट भेजी थी। प्रयागराज मे उमेश पाल की हत्या के बाद असद, गुडडू मुस्लिम और साबिर मेरठ आए थे। तीनो अखलाक के घर रुके हुए थे।

ये भी पढ़ें - पंजाब के पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल का निधन, 95 साल की उम्र में ली आखिरी सांस

संबंधित समाचार