Share Market Open: शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी टूटे, आज किन शेयरों में हो रहा नुकसान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। विदेशी पूंजी की निकासी और अमेरिकी बाजारों में कमजोर रूख की वजह से बुधवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स, निफ्टी टूट गए। रिलायंस इंडस्ट्रीज और आईसीआईसीआई बैंक जैसे बड़े शेयरों में कमजोरी का असर भी सूचकांकों पर पड़ा। इस दौरान, शुरुआती कारोबार में बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 54.08 अंक की गिरावट के साथ 60,076.63 अंक पर था। 

वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 24 अंक टूटकर 17,745.25 अंक पर कारोबार कर रहा था। सेंसेक्स में, टाटा स्टील, भारतीय स्टेट बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज, बजाज फिनसर्व, एनटीपीसी, कोटक महिंद्रा बैंक, आईटीसी, आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी बैंक और एचडीएफसी नुकसान में रहे। दूसरी ओर, पॉवर ग्रिड, इंडसइंड बैंक, लार्सन एंड टूब्रो, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेस, टाटा मोटर्स और नेस्ले के शेयर लाभ में कारोबार कर रहे थे। एशियाई बाजारों में बुधवार को मिलाजुला रुख देखने को मिला, सियोल और हांगकांग के बाजार लाभ में कारोबार कर रहे थे जबकि जापान और शंघाई के बाजार नुकसान में रहे। 

अमेरिका के बाजार मंगलवार को नुकसान के साथ बंद हुए थे। पिछले कारोबारी सत्र में, मंगलवार को तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 74.61 अंक यानी 0.12 प्रतिशत की बढ़त के साथ 60,130.71 अंक पर बंद हुआ था। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 25.85 अंक यानी 0.15 प्रतिशत की बढ़त के साथ 17,769.25 अंक पर बंद हुआ था। इस बीच वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.42 प्रतिशत बढ़कर 81.11 डॉलर प्रति बैरल पर था। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने मंगलवार को शुद्ध रूप से 407.35 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। 

ये भी पढ़ें- जिप इलेक्ट्रिक, जोमैटो अंतिम छोर तक डिलिवरी के लिए तैनात करेंगे एक लाख ई-स्कूटर 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता