संत कबीर नगर : कैबिनेट मंत्री संजय निषाद का हुआ स्वागत, सड़क पर लगा लम्बा जाम 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

संत कबीर नगर, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री डॉ संजय निषाद का काफिला बुधवार की दोपहर जैसे ही खलीलाबाद के मेंहदावल बाईपास पर पहुंचा, मौके पर मौजूद क्षेत्रीय सांसद इं. प्रवीण निषाद, सदर विधायक अंकुर राज तिवारी, मेंहदावल विधायक अनिल त्रिपाठी के नेतृत्व में भाजपा और निषाद पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। आलम यह रहा कि कैबिनेट मंत्री की गाड़ी फूल मालाओं से पट गई। कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी की। इस दौरान लगभग एक घंटे तक यातायात बाधित रहा। जिसके चलते सड़क पर लम्बा जाम लग गया। कैबिनेट मंत्री के प्रस्थान के बाद पुलिस कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद वाहनों का आवागमन शुरू कराया।

ये भी पढ़ें -जौनपुर में 4 मई को मतदान के दिन रहेगा सार्वजनिक अवकाश : जिला निर्वाचन अधिकारी 

संबंधित समाचार