बरेली: संजीव अग्रवाल भाजपा के प्रदेश सह कोषाध्यक्ष बने
बरेली, अमृत विचार। मिशन-2022 की तैयारियों के लिहाज से जारी की गई भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी में बरेली जिले से केवल संजीव अग्रवाल को स्थान मिला है। यह इनाम उन्हें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और भाजपा से तीन पीढ़ियों से जुड़े होने की वजह से मिला है। कार्यकारिणी की घोषणा होने के बाद से संजीव को …
बरेली, अमृत विचार। मिशन-2022 की तैयारियों के लिहाज से जारी की गई भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी में बरेली जिले से केवल संजीव अग्रवाल को स्थान मिला है। यह इनाम उन्हें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और भाजपा से तीन पीढ़ियों से जुड़े होने की वजह से मिला है। कार्यकारिणी की घोषणा होने के बाद से संजीव को फेसबुक, व्हाट्सएप और घर जाकर लोगों ने बधाई दी।
रामपुर गार्डन निवासी संजीव अग्रवाल वर्ष 2012 में भाजपा के क्षेत्रीय कोषाध्यक्ष भी रह चुके हैं। लोकसभा चुनाव 2014 और 2019 में बरेली लोकसभा क्षेत्र के संयोजक भी रहे। उन्हें वर्ष 2016 में प्रदेश कार्य समिति में सदस्य चुना गया था। इसके बाद वर्ष 2018 में प्रदेश संयोजक आजीवन सहयोग निधि के पद पर भी चुना गया। यहीं से कयास लगाए जा रहे थे कि उन्हें प्रदेश कार्यकारिणी में शामिल किया जाएगा। सह कोषाध्यक्ष चुने जाने के बाद संजीव अग्रवाल ने कहा कि जो जिम्मेदारी मिली है, उसे बेहतरी से निभाएंगे। उन्होंने कहा कि उनकी तीन पीढ़ियां राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और भाजपा की सेवा कर चुकी हैं।
