देश में कोरोना संक्रमित 30.38 लाख के पार, रिकवरी दर 75 फीसदी
नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस (कोविड-19) का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है और शनिवार देर रात तक संक्रमण के 65 हजार से अधिक नये मामले सामने आने से कुल संक्रमितों का आंकड़ा 30.38 लाख के पार हो गया। इस बीच 881 कोरोना मरीजों की मौत से मृतकाें की संख्या 57 हजार …
नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस (कोविड-19) का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है और शनिवार देर रात तक संक्रमण के 65 हजार से अधिक नये मामले सामने आने से कुल संक्रमितों का आंकड़ा 30.38 लाख के पार हो गया। इस बीच 881 कोरोना मरीजों की मौत से मृतकाें की संख्या 57 हजार के निकट जा पहुंची। वायरस के बढ़ते कहर के बीच राहत की बात यह है कि मरीजों के स्वस्थ होने की दर में लगातार सुधार हो रहा है और शनिवार को यह 75 फीसदी के करीब पहुंच गयी।
महाराष्ट्र, आंध्रप्रदेश और तमिलनाडु समेत विभिन्न राज्यों से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार देर रात तक 65,212 नये मामले सामने आने से संक्रमितों का कुल आंकड़ा 30,38,581 तथा मृतकों की संख्या 56,809 हो गयी है। स्वस्थ होने वालों की अपेक्षा नये मामलों में निरंतर वृद्धि के कारण सक्रिय मामलों भी बढ़ते जा रहे हैं। आज 9,545 और मरीज बढ़ जाने से कुल सक्रिय मामले 7,06,875 हो गये।
इस दौरान 53,546 लोगों के स्वस्थ होने से संक्रमण मुक्त हाेने वालों का आंकड़ा 22,74,345 पर पहुंच गया जिससे स्वस्थ होने वाले मरीजों की दर गत दिवस के 74.64 प्रतिशत से आज सुधरकर 74.84 फीसदी पर पहुंच पहुंच गयी। मृत्यु दर भी घटकर 1.88 फीसदी रह जाने से राहत मिली है।
राज्यों से प्राप्त रिपोर्ट के मुताबिक महाराष्ट्र में सबसे अधिक 14,492 मामले सामने आये। इसके बाद आंध्र प्रदेश में 10276, कर्नाटक में 7330, तमिलनाडु में 5980, उत्तर प्रदेश में 5217, पश्चिम बंगाल में 3232, ओडिशा में 2819, बिहार में 2238, केरल में 2172, दिल्ली में 1412, पंजाब में 1316, मध्य प्रदेश में 1226 और हरियाणा में 1161 नये मामले दर्ज किये गये।
कोरोना महामारी से सबसे गंभीर रूप से प्रभावित महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों के दौरान संक्रमण के रिकॉर्ड 14,492 मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या शनिवार रात तक बढ़कर 6,61,942 हो गयी। चिंता की असली वजह यह है कि राज्य में आज सक्रिय मामलों में 4,954 की वृद्धि दर्ज की गयी जिससे कुल सक्रिय मामलों की संख्या 1,69,516 हो गयी। राज्य में इस दौरान 9,241 मरीजों के स्वस्थ होने से संक्रमण से मुक्ति पाने वालों की संख्या भी 4,80,114 पहुंच गयी है। इस दौरान 297 और मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 21,995 हो गयी है।
राज्य में अब तक स्वस्थ होने वालों की कुल संख्या 4,80,114 हो गयी है। राज्य में मरीजों के स्वस्थ होने की दर आज आंशिक वृद्धि के साथ 72.53 फीसदी पहुंच गयी जो शुक्रवार को 71.62 प्रतिशत थी जबकि मरीजों की मृत्यु दर आंशिक गिरावट के साथ 3.32 प्रतिशत पर आ गई।
आंध्र प्रदेश में सक्रिय मामले आज बढ़कर 89,389 हो गये। पिछले 24 घंटों के दौरान 10,276 नये मामले सामने आने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या 3,45,216 हो गयी। इस दौरान राज्य में स्वस्थ हुए लोगों की संख्या भी 8,593 बढ़कर 2,52,638 हो गयी है। इस दौरान 97 और लोगों की मौत के बाद मृतकों का आंकड़ा 3,189 पहुंच गया है।
कर्नाटक में सक्रिय मामलों में शनिवार को गिरावट दर्ज की गयी जिससे सक्रिय मामले घटकर 82,677 हो गये। पिछले 24 घंटों के दौरान 7,330 नये मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2,71,876 पहुंच गयी है तथा इस दौरान 7,626 मरीजों के स्वस्थ होने से संक्रमण से मुक्ति पाने वालों की संख्या बढ़कर 1,84,568 हो गयी है। राहत की बात यह है कि स्वस्थ होने वाले मरीजाें की दर बढ़कर आज 67.88 फीसदी हो गयी जो शुक्रवार को 66.88 प्रतिशत थी। इसी अवधि में 93 और मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 4,615 हो गयी है।
आबादी के हिसाब से देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में सक्रिय मामले बढ़कर 48,294 हो गये हैं तथा इस महामारी से 2867 लोगों की मौत हुई है जबकि 1,31,295 मरीज ठीक हुए हैं।
दिल्ली में सक्रिय मामलों में आज 100 से अधिक और मामलों की बढ़ोतरी भी चिंता बढ़ाने वाली है। सक्रिय मामले बढ़कर 11,594 हो गये। राजधानी में इस दौरान कोरोना के 1,412 नये मामले सामने आए जिससे संक्रमितों की कुल संख्या 1,60,016 पर पहुंच गई जबकि 1,230 मरीजों के स्वस्थ होने से कोरोना वायरस को मात देने वाल़ों का कुल आंकड़ा 1,44,138 हो गया।
देश में दिल्ली का स्थान सर्वाधिक रिकवरी दर वाले राज्यों में है लेकिन चिंता की बात यह है कि इस दौरान रिकवरी दर में आंशिक गिरावट के साथ आज यह 90.07 फीसदी रह गयी। राजधानी में कोराेना वायरस संक्रमण से आज 14 और मरीजों की जान चली गयी इसके साथ ही इस जानलेवा वायरस से अब तक 4,284 की मौत हो चुकी है।
देश में सातवें स्थान पर कायम पश्चिम बंगाल में इस दौरान 3,232 नये मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या 1,35,596 हो गयी है लेकिन राहत की बात यह है कि इस दौरान 3,088 और मरीजों के स्वस्थ होने से रोगमुक्त लोगों की संख्या बढ़कर 1,04,959 हो गयी है। यानी मरीजों के स्वस्थ होने की दर बढ़कर 77.40 फीसदी पहुंच गयी। इसी अवधि में 48 और मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या 2,737 हो गयी है। पर चिंता की बात यह है कि राज्य में सक्रिय मामलों में 96 की वृद्धि के साथ अब कुल सक्रिय मामले 27,900 हो गये।
इसके बाद बिहार का स्थान है, जहां सक्रिय मामलों की संख्या कम हो कर 23,935 हो गयी है। राज्य में अब तक 601 लोगों की मौत हुई है जबकि 95,372 लोग संक्रमण मुक्त भी हुए हैं। तेलंगाना में कोरोना के 22,386 सक्रिय मामले हैं और 744 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 78,735 लोग इस महामारी से ठीक हुए हैं। गुजरात में सक्रिय मामले बढ़कर 14,440 हो गए हैं तथा 2,881 लोगों की मौत हुई है। राज्य में 68,357 लोग इस बीमारी से स्वस्थ भी हुए हैं।
कोरोना महामारी से अब तक मध्यप्रदेश में 1206, पंजाब में 1036, राजस्थान में 944, जम्मू-कश्मीर में 608, हरियाणा में 597, ओडिशा में 452, झारखंड में 297, असम में 234, केरल में 219, उत्तराखंड में 195, छत्तीसगढ़ में 189, पुड्डुचेरी में 151, गोवा में 140, त्रिपुरा में 70, चंडीगढ़ में 33, अंडमान निकाेबार द्वीप समूह में 32, हिमाचल प्रदेश में 27, मणिपुर में 22, लद्दाख में 19, नागालैंड में आठ, मेघालय में सात, अरुणाचल प्रदेश में पांच, सिक्किम में तीन तथा दादर-नागर हवेली एवं दमन-दीव में दो लोगों की मौत हुई है।
