जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में भूस्खलन के बाद मकान पर बड़ा पत्थर गिरने से किशोर की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जम्मू। जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में बृहस्पतिवार को भूस्खलन के बाद एक बड़े पत्थर के एक मकान पर गिर जाने से 19 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि ठकुरिया इलाके में बारिश के कारण हुए भूस्खलन से एक बड़ा पत्थर पहाड़ी से नीचे लुढ़क गया जिससे एक किशोर की मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि मृतक की पहवान अरशद के रूप में हुई है।

अधिकारियों ने बताया कि भूस्खलन से अरशद का मकान बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। ऐसा बताया जा रहा है कि अरशद के परिवार के बाकी सदस्य सुरक्षित हैं।

ये भी पढ़ें- भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई जारी रहेगी, चाहे विरोधी कितना भी बड़ा गठबंधन क्यों न बना लें: PM मोदी

संबंधित समाचार