बरेली: निकाय चुनाव के कारण तिथि बदली, 21 मई को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के आदेशानुसार तथा उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के दिशा निर्देशन में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत 21 मई रविवार को आयोजित की जाएगी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव सौरभ कुमार वर्मा ने बताया कि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार 13 मई को राष्ट्रीय लोक अदालत के आयोजन हेतु पूर्व में निर्देशित किया गया था, परंतु उत्तर प्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव के लिए राज्य निर्वाचन आयुक्त द्वारा अधिसूचना जारी की गई है। लिहाजा अब 13 मई के स्थान पर 21 मई रविवार को राष्ट्रीय लोक अदालत के आयोजन का निर्णय कार्यपालक अध्यक्ष, राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा लिया गया है।

ये भी पढे़ं- बरेली: कामयाब लोगों से कौन पूछता है कितने नंबर आए थे 10वीं-12वीं में- कमिश्नर सौम्या अग्रवाल

 

 

संबंधित समाचार