बरेली: दहेज के लिए मारपीट कर घर से निकाला, महिला ने की SSP से शिकायत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली,अमृत विचार। थाना बारादरी निवासी महिला ने अपने ससुराल वालों पर दहेज की मांग कर घर से निकालने और दुष्कर्म करने के प्रयास जैसे संगीन आरोप लगाए हैं। इसके अलावा महिला ने पुलिस पर भी रिपोर्ट दर्ज करने के बाद भी कार्यवाही न करने का आरोप लगाते हुए शुक्रवार को एसएसपी से कार्यवाही करने की मांग की हैं। 

बारादरी थाना क्षेत्र के एजाज नगर निवासी महिला ने बताया कि उसका विवाह 5 साल पहले आविद पुत्र लल्ला मियां निवासी पीर बहोड़ा से हुआ था। शादी के बाद से ही उसके ससुराल वाले उसे कम दहेज लाने के लिए प्रताड़ित करने लगे। महिला ने बताया कि उसके ससुराल वाले उससे 1 लाख रुपए और एक मोटर साईकिल की मांग कर रहे हैं। 

महिला ने आगे बताया कि उसका जेठ उसपर बुरी नजर रखता हैं। 14 मार्च को महिला का जेठ उसके कमरे में घुस आया और महिला के साथ जबरन दुष्कर्म करने का प्रयास करने लगा। महिला के चिल्लाने के बाद वह भाग गया। जब इसकी शिकायत महिला ने अपने ससुराल वालों से की तो उन लोगों ने महिला को मारा पीटा और दहेज की मांग करते हुए घर से निकाल दिया। 17 मार्च को जब महिला के पिता उसके घर कारण पूछने गए तो उनके साथ भी ससुराल वालों ने मारपीट की। महिला ने इस की शिकायत थाना इज्जतनगर व महिला थाने में की पर कोई कार्यवाही नहीं हुई। जिसके बाद शुक्रवार को महिला ने एसएसपी से कार्यवाही की मांग की हैं।

ये भी पढ़ें- बरेली: प्रत्याशियों को बांटे गए चुनाव के सिंबल, निर्दलीय सपा समर्थित तोमर चलाएंगे जीप 

संबंधित समाचार