अयोध्या निकाय चुनाव: भाकपा ने किया सपा मेयर प्रत्याशी के समर्थन का ऐलान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या, अमृत विचार। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने अयोध्या नगर निगम मेयर पद के लिए समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी डॉ. आशीष पांडेय दीपू को समर्थन देने का ऐलान किया है। पार्टी नेताओं ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने झूठ का पहाड़ खड़ा किया है, जिसे ध्वस्त किए बिना लोकतंत्र की हिफाजत करना मुश्किल है।

भाकपा नेताओं ने कहा कि मौजूदा समय में अयोध्या नगर निगम मेयर पद पर सपा प्रत्याशी भाजपा को हराने में सक्षम है। नेताओं ने कहा कि अयोध्या में भारतीय जनता पार्टी का पतन उनके राजनीतिक समापन का संदेश होगा। पत्रकार वार्ता में जिला सचिव अशोक तिवारी, रामतीरथ पाठक, सूर्य कांत पांडेय, शैलेन्द्र सिंह के अलावा पूर्व मंत्री तेज नारायण पवन पाण्डेय, पूर्व विधायक जयशंकर पांडेय भी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें;-अयोध्या: अब छह साल पूरे करने पर होगा कक्षा एक में प्रवेश, अपर मुख्य सचिव ने जारी किया आदेश

 

संबंधित समाचार