चीनी वायु सेना का दावा, ताइवान जलडमरूमध्य के ऊपर अमेरिकी सैन्य विमान आये नजर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बीजिंग। चीनी पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) की वायु सेना ने शुक्रवार को ताइवान जलडमरूमध्य के ऊपर एक अमेरिकी समुद्री गश्ती विमान देखा। पीएलए के पूर्वी थिएटर कमान के प्रवक्ता शी यी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। प्रवक्ता ने सोशल मीडिया के प्लेटफॉर्म वीचैट के माध्यम से कहा, "पीएलए लड़ाकू कमान के पूर्वी क्षेत्र के लड़ाकों ने अमेरिकी विमान का निरीक्षण किया।" 

उन्होंने कहा कि अमेरिका की ओर से यह एक उकसावा है, जिससे ताइवान क्षेत्र में अशांति का माहौल पैदा करने की मंशा साफ तौर पर जाहिर होती है, जो क्षेत्रीय सुरक्षा के लिए भी खतरा पैदा करता है। शी ने कहा कि चीनी सैनिक बाहरी गतिविधियों पर हमेशा कड़ी नजर बनाए रखते हैं और वे राज्य की संप्रभुता तथा क्षेत्रीय अखंडता की रक्षा करते हैं।

 गौरतलब है कि चीन ताइवान के साथ अन्य देश्याों के किसी भी आधिकारिक संपर्क का विरोध करता है और द्वीप पर चीनी संप्रभुता को निर्विवाद मानता है। उल्लेखनीय है कि चीन और ताइवान के बीच तनातनी चल रही है, क्योंकि 1949 से ताइवान को मुख्य भूमि चीन से स्वतंत्र रूप से शासित किया जा रहा है। बीजिंग इस द्वीप को अपने प्रांत के रूप में देखता है जबकि ताइवान अपने को चीन से स्वतंत्र रखना चाहता है।

ये भी पढ़ें:- पाकिस्तान: इमरान खान को राहत, सैन्य विद्रोह मामले में मिली जमानत

संबंधित समाचार