रामपुर : प्रतिबंधित पिटबुल कुत्ते ने 6 वर्षीय बच्ची को किया लहूलुहान
बिलासपुर/रामपुर, अमृत विचार। इन दिनों आवारा और पालतू कुत्तों से लोगों का जीना बेहाल हो गया है। आए दिन कुत्तों के हमले की खबरें सामने आ रही हैं। ताज़ा तरीन मामला कोतवाली क्षेत्र के ग्राम ख़ौन्दलपुर स्थित माडल कालोनी का है जहां एक छह साल की मासूम बच्ची पर पालतू पिटबुल कुत्ते ने हमला कर लहूलुहान कर दिया।
पीड़ित के परिजन आनन फानन में बच्ची को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। जहां डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद बच्ची को रेफर कर दिया है। जिसके बाद परिजन अब बच्ची का उपचार नगर स्थित एक निजी चिकित्सालय में करा रहे हैं।
दरअसल, कोतवाली क्षेत्र के ग्राम ख़ौन्दलपुर स्थित माडल कालोनी के रहने वाले सोनू की 6 वर्षीय बेटी माही घर के आंगन में खेल रही थी। इसी बीच पड़ोसी के प्रतिबंधित कुत्ते पिटबुल ने उस पर हमला कर दिया। बच्ची की चीख सुनकर परिजन उसकी तरफ दौड़े। लाठी-डंडों का प्रहार कर कुत्ते से मासूम को बचाने का प्रयास करने लगे।
तब तक कुत्ते ने मासूम बच्ची को गंभीर रूप से घायल कर दिया था। परिजन मासूम को इलाज कराने के लिए सरकारी अस्पताल में ले गए। उसकी हालत गंभीर देखते हुए डाक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया, लेकिन परिजन बच्ची को जिला अस्पताल न ले जाकर उसका नगर स्थित एक निजी अस्पताल में इलाज करा रहे हैं।
ये भी पढ़ें:- बांग्लादेश सरकार अपने नागरिकों को सूडान से निकालने कदम उठाए है: विदेश मंत्रालय
