बांग्लादेश सरकार अपने नागरिकों को सूडान से निकालने कदम उठाए है: विदेश मंत्रालय

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

ढाका। बांग्लादेश की सरकार ने सूडान में फंसे उसके नागरिकों को सऊदी अरब के जेद्दा से वापस लाने के लिए कदम उठाए हैं। बांग्लादेश के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता सहेली सबरीन ने बताया कि सबसे पहले बांग्लादेश नागरिकों को खार्तूम से पोर्ट सूडान लाकर और वहां से उन्हें जेद्दाह ले जाया जाएगा। उन्होंने कहा कि बाद में उन्हें बिमान बांग्लादेश एयरलाइंस की कई उड़ानों से बंगलादेश लाया जाएगा।

 खार्तूम में बांग्लादेश दूतावास ने बांग्लादेशी नागरिकों को खार्तूम और आस-पास के शहरों से पोर्ट सूडान ले जाने के लिए नौ बसों की व्यवस्था की है और जेद्दा में बंगलादेश के महावाणिज्य दूतावास से एक दल वहां उनकी सहायता के लिए पहुंचेगा।

 उन्होंने कहा कि सूडान में फंसे सभी बांग्लादेशियों को दो मई तक पोर्ट सूडान ले जाया जाएगा। बांग्लादेशी नागरिकों के तीन से चार मई तक जेद्दा पहुंचने की संभावना है। जेद्दा स्थित दो बांग्लादेशी स्कूल सूडान से लाए जा रहे बंगलादेशी नागरिकों के लिए भोजन, पेय, दवा और अस्थायी आवास उपलब्ध करा रहे हैं। 

ये भी पढ़ें:- Pakistan में लड़कियों की कब्र पर लगा रहा ताला, शवों के साथ हो रहा है रेप...रिपोर्ट में हुआ खुलासा

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म