फर्रुखाबाद: संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से पूर्व प्रधान का भाई घायल
फर्रुखाबाद, अमृत विचार। संदिग्ध परिस्थितियों में चली गोली पेट में लगने से पूर्व प्रधान का भाई घायल हो गया। परिजनों ने उसको शहर के नर्सिंग होम में भर्ती कराया है। घायल की पत्नी सीआरपीएफ में नौकरी करती है। वह बच्चों के साथ बाहर रहती है।
शमसाबाद थाना क्षेत्र के गांव फरीदपुर मंगलीपुर निवासी पूर्व प्रधान बालिस्टर सिंह का भाई राजीव कुमार घर में अकेला था। बंद मकान में संदिग्ध परिस्थितियों में गोली चलने से राजीव कुमार के पेट में गोली लग गई। इससे वह घायल हो गया। घायल ने फोन कर भाई बालिस्टर को घटना की जानकारी दी। बालिस्टर ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस और बालिस्टर सिंह उसके घर पहुंचे। दरवाजा तोड़कर अंदर गए और घायल घायल को निकाल कर शहर के एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। सीओ कायमगंज सोहराब आलम भी घटना की जानकारी पर नर्सिंग होम पहुंच गए। उन्होंने डाक्टर की उपस्थित में घायल से पूछताछ की।
सीओ ने बताया कि घायल ने पूछताछ में खुद अपने गोली मारना बताया है। वह अधिक जानकारी देने की स्थिति में नहीं था। इस कारण अधिक पूछताछ नहीं हो सकी। घटना को लेकर जांच की जा रही है।
ये भी पढ़ें -देखें Video : नेपाल के यात्रियों को ले जा रही कार खड्ड में पलटी, आग लगने से हुई खाक- तीन घायल
