रायबरेली: उपसंभागीय कार्यालय से लौट रहे युवक को अज्ञात वाहन ने कुचला, मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सरेनी ( रायबरेली) अमृत विचार। उपसंभगीय कार्यालय में ड्राइवरिंग लाइसेंस बनवाने गए युवक को लौटते समय रास्ते में अज्ञात वाहन ने कुचल दिया । जिससे उसकी मौत हो गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।युवक की मौत से उसके परिवार में कोहराम मचा हुआ है। यह हादसा शनिवार की देर शाम रायबरेली लालगंज मार्ग पर हुआ है।

सरेनी कस्बा निवासी रोहित लोधी (20 वर्ष) पुत्र रामकुमार लोधी शनिवार की सुबह रायबरेली शहर में स्थित उप संभागीय कार्यालय में ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए गया हुआ था. बताते हैं कि देर शाम वहां से वह बाइक से अकेले वापस अपने घर लौट रहा था. शहर से करीब 5 किलोमीटर दूर उसे किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे वह सड़क पर गिर गया। उसके बाद वाहन ने उसे कुचल दिया।

हादसे के बाद वाहन तेजी के साथ भाग गया आसपास के लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी ।मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे जिला चिकित्सालय पहुंचाया। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया है  युवक के जेब से मिले आधार कार्ड के आधार पर उसकी शिनाख्त हुई। उसके बाद पुलिस ने घटना की सूचना उसके परिवार वालों को दी गई  हादसे की सूचना परिवार में मिलते ही कोहराम मच गया। पूरा परिवार यहां से भागकर जिला मुख्यालय पहुंचा गया  उधर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

तीन भाइयों में छोटा था रोहित
सड़क हादसे का शिकार हुआ रोहित तीन भाइयों में सबसे छोटा था। उसकी सरेनी बाजार में किराना की दुकान है। बड़ा भाई गुड्डू और मंझला भाई राहुल से छोटा होने के कारण रोहित पूरे परिवार में सब का दुलारा था। हंसते खेलते परिवार में सबसे छोटे भाई की मौत के बाद कोहराम मचा हुआ है।

यह भी पढ़ें:-UP: राजभवन से लेकर बूथ तक 55 हजार से अधिक जगहों पर लोगों ने सुनी प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’

संबंधित समाचार