वाणिज्यिक एलपीजी की कीमत में 171.5 रुपये प्रति किग्रा की कटौती, जानें नए रेट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नरमी के रुख के बाद सोमवार को एलपीजी (रसोई गैस) की वाणिज्यिक कीमतों में 171.5 रुपये प्रति किलोग्राम की कटौती की गई। सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनियों के अनुसार 19 किलोग्राम के वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडर की कीमत अब दिल्ली में 1,856.5 रुपये है। यह दरों में लगातार दूसरी कटौती है। एक अप्रैल को कीमतों में 91.5 रुपये प्रति सिलेंडर (19 किलोग्राम) की कटौती की गई थी। 

ये भी पढे़ं- श्रमिकों, छोटे कारोबारियों के लिए शुरू की गई पेंशन योजनाएं पड़ीं सुस्त, पंजीकृत लोगों की संख्या घटी 

 

 

संबंधित समाचार