महात्मा गांधी के पोते अरुण गांधी का निधन, कुछ दिनों से चल रहे थे बीमार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के पोते अरुण गांधी का मंगलवार को महाराष्ट्र के कोल्हापुर में निधन हो गया। वह 89 वर्ष के थे। यह जानकारी परिवार के सूत्रों ने दी। परिवार के सूत्रों ने बताया कि वह कुछ समय से बीमार थे। अरुण गांधी के बेटे तुषार गांधी ने एक न्यूज एजेंसी को बताया कि लेखक एवं सामाजिक-राजनीतिक कार्यकर्ता अरुण गांधी का अंतिम संस्कार आज कोल्हापुर में किया जाएगा। अरुण गांधी का जन्म डरबन में 14 अप्रैल 1934 को हुआ था। वह मणिलाल गांधी और सुशीला मशरुवाला के पुत्र थे। अरुण गांधी अपने दादा के पदचिह्नों पर चलते हुए एक सामाजिक कार्यकर्ता बने। 

ये भी पढे़ं- पीटीईटी परीक्षा में भाग्य आजमाएंगे पांच लाख 17 हजार से अधिक अभ्यर्थी

 

संबंधित समाचार